जोधपुर

IMD Monsoon Update: खुशखबरी- लौटा मानसून, आज से शुरु होगी झमाझम बारिश, 6 दिन तक यहां बरसेंगे बादल

राजस्थान के कुछ जिलों में हल्की तो कुछ में अच्छी बरसात की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आज भरतपुर और कोटा संभाग में कहीं कहीं हल्की बारिश हो सकती है।
2 min read
• •
Updated: 5 Sep 2023, 12:18 PM IST
weather_alert_08.jpg

अजमेर। प्रदेशवासी तेज धूप व जला देने वाली गर्मी से परेशान हैं। हालांकि, बुधवार से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने के आसार हैं। बंगाल की खाड़ी में नया परिसंचरण तंत्र विकसित हुआ है। जिसके असर से एक कम दबाव का क्षेत्र बनेगा। इससे राजस्थान के कुछ जिलों में हल्की तो कुछ में अच्छी बरसात की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आज भरतपुर और कोटा संभाग में कहीं कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

5 दिन ऐसा रहेगा मौसम
6 सितंबर- भरतपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर और जयपुर संभाग में हल्की बारिश।
7 सितंबर- भरतपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर और जयपुर संभाग में कहीं कहीं हल्की बारिश से मध्यम बारिश।
8 सितंबर - बीकानेर और जोधपुर संभाग में कहीं कहीं हल्की बारिश की संभावना।
9 सितंबर - बीकानेर और जोधपुर संभाग में कहीं कहीं हल्की बारिश की संभावना।
10 सितंबर - बीकानेर और जोधपुर संभाग में कहीं कहीं हल्की बारिश की संभावना।

वहीं मौसम विभाग के मुताबिक अगले पांच दिन उत्तर प्रायद्वीपीय भारत, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और ओडिशा के कुछ स्थानों पर भारी बारिश के आसार हैं। हिमाचल प्रदेश के सात जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। पांच से सात सितंबर तक ओडिशा और अंडमान निकोबार में तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई। कुछ स्थानों पर बिजली गिरने की आशंका है। वहीं अजमेर की बात करें तो आनासागर झील में पानी का जल स्तर बढ़ाने के लिए फॉयसागर झील का चैनल गेट खोला गया है। फॉयसागर झील से निकलने वाला पानी बांडी नदी के माध्यम से आनासागर झील में आएगा। जानकारी के मुताबिक फॉयसागर हाथीखेड़ा की तरफ से झील का एक चैनल गेट खोला गया है। जिसका पानी बांडी नदी के माध्यम से आनासागर में आ रहा है।

Published on: