5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Good News: आज से मोक्ष नगरी जाना हुआ और आसान, हरिद्वार के लिए मिली नई ट्रेन

मारवाड़ के हजारों लोग अपने पूर्वजों की अस्थियों को लेकर जाते हैं हरिद्वार, मिलेगा एक और विकल्प
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 5 Sep 2023, 10:11 AM IST

train.jpg

जोधपुर। मारवाड़ के लोगों के लिए मोक्ष नगरी हरिद्वार जाना अब और आसान होगा। मारवाड़ के यात्रियों को हरिद्वार के लिए मंगलवार से एक और ट्रेन मिली। जोधपुर के रास्ते भावनगर व हरिद्वार के बीच चलने वाली साप्ताहिक ट्रेन अपने उद्घाटन फेरे में सोमवार को रवाना होकर मंगलवार सुबह करीब 8.30 जोधपुर पहुंची और यहां से सुबह 8.40 बजे हरिद्वार के लिए रवाना हुई। इसके बाद इस ट्रेन का नियमित फेरा हरिद्वार से 6 सितंबर व भावनगर से 11 सितंबर से होगा।

यह भी पढ़ें- सिर्फ पृथ्वी ही नहीं इस ग्रह पर भी रहते थे डायनसोर!, जानिए किसने किया ऐसा दावा

वर्तमान में जोधपुर से केवल एक ट्रेन
वर्तमान में जोधपुर से हरिद्वार के लिए एक ही ट्रेन होने के कारण यात्रियों को आसानी से सीट नहीं मिलती है। यात्रियों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। खासकर, अपनों की अस्थियों को लेकर हरिद्वार जाने वालों के लिए जोधपुर से सीधी ट्रेन का एक यही विकल्प है। अब प्रत्येक मंगलवार को जोधपुर से हरिद्वार के लिए नई ट्रेन मिलेगी।

यह भी पढ़ें- IMD Monsoon Update: इंतजार खत्म, 4 दिनों तक यहां होगी जोरदार बारिश, नया अलर्ट जारी

प्रत्येक मंगल को जोधपुर से मिलेगी
नियमित ट्रेन संख्या 19272 हरिद्वार से 6 सितंबर को पहला फेरा शुरू करेगी। यह हरिद्वार से प्रत्येक बुधवार सुबह 5 बजे रवाना होकर रात 11:15 बजे जोधपुर आएगी। यहां 10 मिनट बाद रवाना होकर अगले दिन दोपहर 12:45 बजे भावनगर पहुंचेगी। इसी तरह भावनगर से नियमित ट्रेन संख्या 19271 प्रत्येक सोमवार रात 8:20 बजे रवाना होकर मंगलवार सुबह 8:30 बजे जोधपुर आएगी। यहां 10 मिनट ठहरने के बाद तडक़े 3:40 बजे हरिद्वार पहुंचाएगी।


ये होंगे ठहराव
भावनगर पारा, सिहोर गुजरात, ढोला, बोताड, लिंबडी, सुरेन्द्रनगर, विरमगांव, मेहसाणा, पाटन, भीलड़ी, धनेरा, मारवाड़ भीनमाल, मोदरान, जालोर, मोकलसर, समदड़ी, डेगाना, छोटी खाटू, डीडवाना, लाडनूं, सुजानगढ़, रतनगढ़, चूरू, सादुलपुर, हिसार, जाखल, सुनम उधमङ्क्षसह वाला, धुरी, पटियाला, राजपुरा, अम्बाला कैंट, सहारनपुर व रूडक़ी।


50 की औसत स्पीड से चलेगी ट्रेन
यह ट्रेन भावनगर व हरिद्वार के बीच 1577 किलोमीटर का सफर कुल 31.20 घंटे में 50.33 किलोमीटर प्रति घंटे की औसत गति से पूरा करेगी।