जोधपुर

एक माह में एक हजार भी शुल्क की प्रिकॉशन डोज लगाने नहीं पहुंचे

पैसे लगने शुरू तो लोग भी टीकाकरण से मुंह मोड़ने लगे
less than 1 minute read
May 14, 2022
एक माह में एक हजार भी शुल्क की प्रिकॉशन डोज लगाने नहीं पहुंचे
एक माह में एक हजार भी शुल्क की प्रिकॉशन डोज लगाने नहीं पहुंचे


जोधपुर. सरकार की ओर से अब सशुल्क प्रिकॉशन डोज 18 से 59 वर्ष के आयुवर्ग को लगाई जा रही है। टीके में शुल्क होने के कारण चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के तय निजी केंद्रों पर 1 हजार लोग भी प्रिकॉशन डोज लगाने नहीं आए। हालांकि इन दिनों कोरोना का कहर भी कम है, इस कारण भी लोग अब वैक्सीन लगाने सेंटर नहीं पहुंच रहे हैं। आरसीएचओ डॉ. कौशल दवे के मुताबिक 18 से 59 वर्ष की आयु में अब तक 8 सौ जने ही प्रिकॉशन डोज से वैक्सीनेटेड हुए हैं। इन लोगों ने शुल्क के साथ ही वैक्सीन लगवाई हैं।

शहर में 77 तो ग्रामीण में 75 प्रतिशत आबादी डबल डोज वैक्सीनेटेडजोधपुर में नि:शुल्क टीकाकरण की बात की जाए तो अब तक शहर में कुल 77.79 प्रतिशत आबादी डबल डोज वैक्सीनेटेड हुईं है। इसमें कुल 7 लाख 98 हजार 6 सौ 77 ने अपना वैक्सीनेशन कराया है। वहीं ग्रामीण इलाकों में 75.95 प्रतिशत आबादी डबल डोज वैक्सीनेटेड हैं, जिनकी संख्या 14 लाख 50 हजार 68 हैं। जोधपुर में कुल 31 लाख 77 हजार 1 सौ 70 को टीका लगना है, जिसमें से 22 लाख 48 हजार 7 सौ 45 को डबल डोज वैक्सीन लगवा चुकी हैं।

जागरूकता के बाद भी नहीं ला पाए वैक्सीनेशन सेंटरजोधपुर जिले में आज भी कई लोग ऐसे हैं, जिन्होंने कोरोना बचाव वैक्सीन नहीं लगवाई। विभाग ने कई जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए, उसके बावजूद ये लोग सेंटर नहीं पहुंचे। माना जा रहा हैं कि जिन लोगों ने वैक्सीन नहीं लगवाई है, उन्हें कोरोना का खतरा रह सकता है। गौरतलब हैं कि सरकार खुद कह रही है कि कोरोना में वैक्सीन ही बचाव है।

जानिए ब्लॉकवार डबल डोज वैक्सीनेशन

ब्लॉक- प्रतिशतजोधपुर शहर-77.79

बालेसर-75.92बावड़ी-80.80

बाप-72.90भोपालगढ़-81.71

बिलाड़ा-76.02लूनी-75.76

मंडोर-76.75ओसियां-73.59

फलोदी-75.76शेरगढ़-71.62

Published on:
14 May 2022 05:25 pm