जोधपुर

जोधपुर में अभी 44.84 प्रतिशत लोगों का टीकाकरण शेष

  टीकाकरण अभी बहुत बाकी हैं
less than 1 minute read
Aug 14, 2021
जोधपुर में अभी 44.84 प्रतिशत लोगों का टीकाकरण शेष
जोधपुर में अभी 44.84 प्रतिशत लोगों का टीकाकरण शेष

जोधपुर. कोरोना की तृतीय लहर को लेकर सभी आशंकित हैं, लेकिन जोधपुर में अभी वैक्सीनेशन का कार्य करीब 44.84 फीसदी शेष है। जोधपुर में प्रथम डोज लेने वालों की संख्या 14 लाख 86 हजार 4 सौ 34 हैं, वहीं द्वितीय डोज केवल 5 लाख 50 हजार 1 सौ 62 जनों ने लगवाई हैं। जोधपुर में अभी तक 20 लाख 36 हजार 5 सौ 96 जनों का वैक्सीनेशन गत शुक्रवार तक पूरा हुआ था।

जोधपुर में अब तक 11 लाख 11 हजार 430 पुरुषों ने टीका लगवाया हैं तो 9 लाख 57 हजार 7 सौ 67 महिलाएं वैक्स्ीनेशन सेंटर पहुंच चुकी हैं।सर्वाधिक वैक्सीनेशन 18 से 44 आयुवर्ग में

जोधपुर में सर्वाधिक वैक्सीनेशन 18 से 44 आयुवर्ग के युवाओं ने कराया हैं। इनका वैक्सीनेशन 9 लाख 33 हजार 5 सौ 88 हो चुका हैं। वहीं 45 प्लस आयुवर्ग में 6 लाख 27 हजार 9 सौ 82 ने टीका लगाया हैं। वहीं 60 से ऊपर 5 लाख 7 हजार 9 सौ 90 जनों ने वैक्सीनेशन कराया हैं।

सर्वाधिक जोधपुर में लगी हैं कोविशिल्ड वैक्सीनजोधपुर में लोगों को सर्वाधिक कोविशिल्ड वैक्सीन 16 लाख 98 हजार 2 सौ 91 लगी हैं। को-वैक्सीन केवल 3 लाख 71 हजार 2 सौ 69 जनों को लगी हैं।

इन 5 जगहों पर अब तक सर्वाधिक वैक्सीनेशन

एमडीएम जनाना विंग- 33595उदयमंदिर यूपीएचसी- 30373

एमजीएच-28806सूरसागर यूपीएचसी-28073

एम्स बी ब्लॉक 18-44- 27121

Updated on:
14 Aug 2021 10:16 pm
Published on:
14 Aug 2021 10:16 pm