जोधपुर

जोधपुर में 10 हजार से कम रह गए एक्टिव केस, रिकवरी दर भी बढ़ने लगी

-संक्रमण के कारण 17 की मौत
less than 1 minute read
May 22, 2021
जोधपुर में 10 हजार से कम रह गए एक्टिव केस, रिकवरी दर भी बढ़ने लगी
जोधपुर में 10 हजार से कम रह गए एक्टिव केस, रिकवरी दर भी बढ़ने लगी

जोधपुर। कोरोना संक्रमण दर कम होने और अस्पतालों का बोड भी घटने के साथ ही जिले में एक्टिव केस भी लगातार कर हो रहे हैं। अब १० हजार से भी कम एक्टिव केस हैं, रिकवरी दर भी पिछले ९ दिन में बढ़ी है। शुक्रवार को ५४८ नए संक्रमित मिले, जबकि १९०५ रिकवर होकर डिस्चार्ज हुए। एक्टिव केस ९२३१ रह गए हैं। खास बात यह है कि संक्रमण दर भी १५ प्रतिशत के आस-पास रह रही है। जिसे आगामी दिनों में ५ से १० प्रतिशत के बीच लाने की चुनौती है। संक्रमण के कारण १७ जनों की मौत हो गई।

इनका टूटा दम
एम्स में मुन्ना देवी (७५), इंदर कंवर (८३), नांदड़ी रामदेव नगर निवासी सुखपालसिंह (५२), एमजीएच में परिहार नगर निवासी सज्जनलाल (८०), सांगरिया फांटा निवासी आसुदान (५६), न्यू बीजेएस कॉलोनी निवासी मान कंवर (५२) और भोपालगढ़ निवासी सुगनादेवी (६५) की मृत्यु हो गई। इसी प्रकार एमजीएम में बिलाड़ा निवासी हनुमान (६०), तिंवरी निवासी विद्यादेवी, पीपाड़सिटी निवासी मोहनसिंह (६०), फलोदी निवासी गयाराम (६६), बलवंत (५४), बाइजी का तालाब निवसी जितेन्द्र पंवार (४३), तिंवरी निवासी छगनलाल (२१), भोपालगढ़ निवासी मदनलाल (५०), भैराराम (६०) और बालेसर निवासी पन्नाराज का दम टूट गया।

Published on:
22 May 2021 11:21 am