जोधपुर

ट्रक से दुर्घटना में दोनों पैरों की हड्डी चूर हुई और नसें कटी, लेकिन ऑपरेशन सफल

    दुर्घटना मे काफ ी खून बहने के कारण व पैरों का मुख्य नसों से कटने के कारण पैर काला पड़ गया
less than 1 minute read
Aug 26, 2021
ट्रक से दुर्घटना में दोनों पैरों की हड्डी चूर हुई और नसें कटी, लेकिन ऑपरेशन सफल
ट्रक से दुर्घटना में दोनों पैरों की हड्डी चूर हुई और नसें कटी, लेकिन ऑपरेशन सफल

जोधपुर. श्री राम अस्पताल एवं ट्रोमा सेंटर महामंदिर शाखा में गत कुछ दिनों पूर्व 40 वर्षीय जोधपुर निवासी मरीज बिरमा राम के दुर्घटनाग्रस्त दोनों पैरों का सफ ल ऑपेरशन कर बचा लिया गया। कुल्हा व जोड़ प्रत्यारोपण विशेषज्ञ ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. नन्द किशोर वैष्णव ने बताया कि मरीज के साथ हुए ट्रक से एक्सीडेन्ट में दोनों पैर की (घुटने के नीचे तक) हड्डियों का चूरा होने के साथ खून पहुंचाने वाली मुख्य नसों तक कट गई । दुर्घटना मे काफ ी खून बहने के कारण व पैरों का मुख्य नसों से कटने के कारण पैर काला पड़ गया। मरीज के पैरों को बचाने के आसार केवल 10 प्रतिशत ही बचे थे। इसके बाद डॉ. वैष्णव, ऑर्थोस्कोपिक सर्जन डॉ फहद खान, प्लास्टिक, वैस्कुलर सर्जन,निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ नितेश व उच्च प्रशिक्षित ओ.टी. टीम ने छह घंटे तक ऑपरेशन किया। 8 यूनिट ब्लड का उपयोग किया गया। मरीज के दोनों पैरों के खून की नसों को प्लास्टिक की नली लगा जोड़ा और पैरों में प्लेट व स्क्रू लगा ग्राफ्ंिटग की गई। डॉ सुनिल चाण्डक ने बताया कि मरीज के ऑपरेशन पश्चात् पैरों में खून का दौरा चालू हो गया है। मरीज स्वस्थ महसूस कर रहा है।

Published on:
26 Aug 2021 11:01 pm