जोधपुर

.त्रुटिपूर्ण अनुवाद ने बदल दिए कई गांवों के नाम

  नेशनल हाईवे-62 के सूचना पट्ट से वाहन चालक हो रहे भ्रमित
less than 1 minute read
Jul 03, 2021
.त्रुटिपूर्ण अनुवाद ने बदल दिए कई गांवों के नाम
.त्रुटिपूर्ण अनुवाद ने बदल दिए कई गांवों के नाम

NAND KISHORE SARASWAT

जोधपुर. अनुवादक शब्दों और अक्षरों का अनुवाद तो कर सकते है लेकिन भाषा का अनुवाद करने के लिए भाषाविद का होना कितना जरूरी है ये जोधपुर नागौर मार्ग के नेशनल हाइवे 62 पर लगे दिशा ***** सूचना पट्ट की अंग्रेजी से हिन्दी अनुवाद को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है।

दरअसल, अनुवाद में त्रुटि से हाइवे के दिशा ***** सूचना पट्ट पर अंकित गांवों के वास्तविक नाम ही बदल गए हैं। जोधपुर-बीकानेर हाइवे पर अंग्रेजी से हिन्दी में अनुवाद करके लिखे गए कई गांवों के नाम देखकर वाहन चालक व स्थानीय लोग भी चौंक जाते हैं। मसलन जिले के गांव बावड़ी का नाम हाइवे सूचना पट्ट पर 'बाओरी Ó लिखा है। इसी तरह नेतड़ा को 'नेत्राÓ बताया जा रहा है। माणकलाव को 'मानेकलावÓ दर्शाया गया है। मंडोर के सुरपुरा और नयापुरा क्षेत्र को भी क्रमश: सुरपूरा और नयापूरा लिख दिया गया है। इन त्रुटियों पर कई लोगों ने सम्बन्धित अफसरों का ध्यान भी खींचा, लेकिन कोई सुधार नजर ही नहीं आ रहा।

Published on:
03 Jul 2021 11:17 am