जोधपुर

बिजली चोरों का बढ़ता हौसला, दो दिन में 177 स्थानों पर चोरी पकड़ी

- पिछले माह 77 स्थानों पर मिली थी बिजली चोरी - 85 लाख का जुर्माना वसूला  
less than 1 minute read
Jul 05, 2021
Feature image

जोधपुर।

बिजली चोरों का हौसला कोरोना काल में कार्रवाई की शिथिलता ने बढ़ा दिया। इसमें कई बड़े व्यापारिक प्रतिष्ठान भी शामिल है। कृषि सीजन या किसी घरेलू बिजली चोरी से ज्यादा डिस्कॉम को चूना लगाने वालों में इस बार व्यापारिक प्रतिष्ठान शामिल है। जोधपुर जिले के ग्रामीण वृत में पिछले माह और इस माह भी विशेष अभियान में यह उजागर हुआ है। खास बात यह है कि इस बार तो सिर्फ दो दिन के विशेष अभियान में 177 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी।

अधीक्षण अभियन्ता जिलावृत जोधपुर पी.एस. चौधरी के अनुसार इस माह की शुरुआत में जिले के ग्रामीण क्षेत्र में स्पेशल विजिलेंस ड्राइव चलाने पर मोबाइल टावर, स्टोन कटर एवं अन्य हाई-वैल्यू उपभोक्ताओं की आकस्मिक जांच की गई। इसमें 5 खण्ड एवं 25 उपखण्ड अधिकारियों ने सतर्कता-जांच की। बड़ी चोरी लूणी उपखण्ड में मै. क्वाल प्रो. एक्सपोट के यहां 42.67 लाख व भोपालगढ़ उपखण्ड में मै. सोलंकी जिंनिग में 23.33 लाख की विद्युत चोरी पकड़ी गई।

अन्य स्थानों पर चल रहा आकलन
यह बड़े दो बिजली चोरी के केन्द्र थे। इसके अलावा भी जिन लोगों के यहां बिजली चोरी पकड़ी गई है उनसे जुर्माना वसूला गया है। जो जुर्माना नहीं भरेग उसके खिलाफ एफआइआर दर्ज करवाई जाएगी।

फैक्ट फाइल

- 2 दिन का विशेष अभियान

- 177 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी

- 85.94 लाख का जुर्माना वसूला

- 77 स्थानों पर पिछले माह पकड़ी थी चोरी

- 12 लाख का जुर्माना वसूला था

- 8 से 10 गुना तक बढ़ गई बिजली चोरी की घटनाएं

Published on:
05 Jul 2021 11:30 pm