जोधपुर

भारतीय जवानों ने पाकिस्तानी रेंजर्स का करवाया मुंह मीठा

Diwali 2023: दिवाली के मौके पर अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल और पाकिस्तान रेंजर्स ने एक दूसरे को मिठाई के पैकेट भेजे।
less than 1 minute read
Nov 14, 2023
indo_pak_army.jpg

Diwali 2023: दिवाली के मौके पर अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल और पाकिस्तान रेंजर्स ने एक दूसरे को मिठाई के पैकेट भेजे। जम्मू कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और गुजरात में विभिन्न सीमा चौकियों पर बीएसएफ जवानों ने पाक रेंजर्स का मुंह मीठा करवाया।


ताकि आपसी सौहार्द कायम
दोनों देशों के सुरक्षा बलों ने एक-दूसरे को रोशनी के पर्व दीपावली की बधाईयां दी। भारत और पाकिस्तान दोनों देश एक दूसरे के राष्ट्रीय पर्व और प्रमुख त्योहारों पर एक दूसरे को मिठाई भेजते हैं ताकि आपसी सौहार्द कायम रहे। भारत की ओर से होली, दिवाली, ईद पर पाक को मिठाई भेजी जाती है।


मिठाई का आदान प्रदान किया
पाकिस्तान भी अपने स्वतंत्रता दिवस, मीठी ईद और ईद-उल-अजहा पर भारतीय जवानों को मिठाई खिलाता है। रविवार को राजस्थान में श्री गंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर और बाड़मेर बॉर्डर पर बीएसएफ और पाक रेंजर्स ने एक दूसरे के साथ मिठाई का आदान प्रदान किया।

Published on:
14 Nov 2023 09:00 am