जोधपुर

भारतीय किसान संघ की जनहित याचिका पर सुनवाई 8 को

- एमएसपी से नीचे खरीद को प्रतिबंधित करने को लेकर दायर याचिका- एमएसपी घोषित होने के बावजूद उससे नीचे बिक रही फ सलें
less than 1 minute read
Feb 07, 2021
भारतीय किसान संघ की जनहित याचिका पर सुनवाई आज
भारतीय किसान संघ की जनहित याचिका पर सुनवाई आज

- एमएसपी से नीचे खरीद को प्रतिबंधित करने को लेकर दायर याचिका
- एमएसपी घोषित होने के बावजूद उससे नीचे बिक रही फ सलें

जोधपुर।
कृषि जिंसों की खुले बाजार में तय न्यूनतम समर्थन मूल्य से नीचे खरीद बिक्री को प्रतिबंधित करने के लिए भारतीय किसान संघ की जोधपुर प्रांत इकाई की ओर से राजस्थान उच्च न्यायालय में दायर जनहित याचिका पर सोमवार को सुनवाई होगी। संघ की ओर से याचिकाकर्ता प्रान्त प्रचार प्रमुख तुलछाराम सिंवर ने बताया कि संघ ने 2017 में प्रदेशव्यापी आंदोलन कर राज्य सरकार से समर्थन मूल्य से नीचे खरीद को प्रतिबंधित करने व इसे अपराध घोषित करने की मांग की थी, जिस पर राज्य सरकार के लिखित आश्वासन पर आंदोलन स्थगित किया था। इसके बावजूद किसानों को अपनी फ सलें तय समर्थन मूल्य से नीचे बेचनी पड़ रही है। ऐसे में संघ ने राजस्थान उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर कर फ सलों का तय समर्थन मूल्य दिलाने की मांग की है।

Published on:
07 Feb 2021 10:34 pm