जोधपुर

Jodhpur Royal Wedding: इंडो-अमरीकन बिजनेसमैन की बेटी की शादी में पहुंचे कई दिग्गज, आज हिंदू रीति-रिवाजों के साथ लेंगे सात फेरे

जोधपुर में इंडो-अमेरिकन बिजनेसमैन निकेश अरोड़ा की बेटी आयशा अरोड़ा की शाही शादी चर्चा का केंद्र बनी हुई है। देश-विदेश के दिग्गज मेहमान समारोह में शामिल होने पहुंच रहे हैं।

less than 1 minute read
Feb 28, 2026
आयशा अरोड़ा और जैक ह्यूजेस और शादी में पहुंचे दिग्गज की फोटो: पत्रिका

Ayesha Arora Weds Jack Hughes: इंडो-अमरीकन बिजनेसमैन निकेश अरोड़ा की बेटी आयशा अरोड़ा की शादी में शामिल होने के लिए शुक्रवार को जोधपुर में खास मेहमानों का तांता लगा रहा। शुक्रवार सुबह से शाम तक जोधपुर एयरपोर्ट पर एक दर्जन से अधिक चार्टर विमानों की आवाजाही रही, जिनसे देश-विदेश के नामचीन उद्योगपति और पारिवारिक सदस्य शहर पहुंचे।

दोपहर में उदयोपति सुनील मित्तल परिवार के सदस्यों और अन्य लोगों के साथ जोधपुर पहुंचे। एयरपोर्ट से वे सीधे उम्मेद भवन पैलेस के लिए रवाना हुए। इसी दौरान फिल्म अभिनेता विवेक ऑबेराय भी पत्नी प्रियंका अल्वा के साथ जोधपुर पहुंचे। निकेश अरोड़ा और विवेक ऑबेराय आपस में मित्र हैं।

शादी समारोह को अंतरराष्ट्रीय रंग देने के लिए हॉलीवुड की एक मशहूर बैंड भी अपने सदस्यों के साथ जोधपुर पहुंची। देर शाम आकाश अंबानी और श्लोका अंबानी भी जोधपुर आए। अंबानी परिवार के अरोड़ा परिवार से पारिवारिक संबंध बताए जा रहे हैं। दोनों एयरपोर्ट से सीधे मेहरानगढ़ फोर्ट में आयोजित संगीत समारोह में शामिल होने रवाना हुए। आयशा अरोड़ा और जैक ह्यूजेस शनिवार को हिंदू रीति-रिवाजों के साथ विवाह के बंधन में बंधेंगे।

ये भी पढ़ें

French Couple Wedding: राजस्थान आकर विदेशी जोड़े ने देसी अंदाज में रचाई शादी, उदयपुर बना दूसरा घर

Published on:
28 Feb 2026 12:13 pm
Also Read
View All

अगली खबर