जोधपुर

भारत-पाक तनाव के बीच बड़ी खबर, राजस्थान के सीमावर्ती 7 जिलों में शनिवार-रविवार को खुलेंगे बैंक

Rajasthan News : भारत-पाक तनाव के बीच बड़ी खबर। राजस्थान के सीमावर्ती 7 जिलों में शनिवार-रविवार को बैंक खुलेंगे।
2 min read
• •
Updated: 10 May 2025, 7:35 AM IST
Indo Pak Tension Big News Rajasthan 7 Border Districts Saturday Sunday Banks Open

Rajasthan News : भारत-पाक तनाव के बीच बड़ी खबर। अंतराष्ट्रीय सीमा पर बनी आपातकालीन स्थिति को देखते हुए शनिवार एवं रविवार 10 एवं 11 मई को राजस्थान के 7 सीमावर्ती क्षेत्र में सभी बैंक शाखाएं खुलेंगी।

जिन सीमावर्ती क्षेत्रों में बैंक की शाखाएं खुलेंगी उनमें बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, फलोदी, बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ शामिल हैं। यूनाइटेड फॉर्म ऑफ बैंक यूनियन के संयोजक राजन गहलोत ने बताया कि बैंककर्मी अवकाश के दिन कार्य कर इस संकट की घड़ी में राष्ट्रहित में अपना योगदान देंगे। वैसे बैंक में 10 मई एवं 11 मई को अवकाश है। 10 मई दूसरा शनिवार है, जिस वजह से बैंक बंद रहता है। वहीं 11 मई को रविवार है। इसके साथ आपातकालीन स्थिति को देखते हुए कई बड़े फैसले लिए गए हैं।

जोधपुर एयरपोर्ट 14 मई तक बंद

भारतीय वायुसेना की ओर से शुक्रवार शाम को फिर से नोटम (नोटिस टू एयरमैन) जारी करके जोधपुर एयरपोर्ट को 14 मई तक बंद कर दिया गया है। इससे पहले 7 मई को नोटम जारी हुआ था, जो नौ मई तक था। इसकी अवधि शुक्रवार को खत्म हो गया। अब 14 मई तक जोधपुर एयरपोर्ट से कोई सिविल लाइट संचालित नहीं होगी। एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

ड्रोन व आतिशबाजी पर प्रतिबंध, तुरंत ड्रोन जमा कराने के आदेश

तनावपूर्ण माहौल के बीच सीमा पार से ड्रोन हमले की आशंका है। ऐसी स्थिति में पुलिस कमिश्नरेट जोधपुर में ड्रोन कैमरा, यूएवी, हॉट एयर बैलून उड़ाने और इनके उपयोग के साथ-साथ आतिशबाजी के क्रय-विक्रय व उपयोग में लेने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। ड्रोन को तुरंत नजदीक पुलिस स्टेशन में जमा करवाने के आदेश दिए गए हैं। आदेश में लोक शांति व आंतरिक सुरक्षा को ड्रोन कैमरे के मार्फत प्रभावित करने के प्रयास की आशंका जताई गई है।

Updated on:
10 May 2025, 7:35 AM IST
Published on:
Also Read
View All
पिता के लिए राजस्थान हाइकोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड किए 3 फर्जी जमानत ऑर्डर, पूछताछ में IT एक्सपर्ट बेटे ने खोले कई राज

Jodhpur Sarpanch Election 2026: जोधपुर के भावी ग्राम पंचायत में 15 नवंबर को सरपंच-पंच का पुनर्मतदान, 16 को उपसरपंच चुनाव

जोधपुर: दिवाली के दिन घर के सामने ही हुई मजदूर की मौत, 3 मासूमों के सिर से उठा पिता का साया, 80 घरों में नहीं जल पाए चूल्हे

राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: प्लेसमेंट एजेंसी के कर्मचारियों को भी मिलेगा न्यूनतम वेतन, 60 दिन में लागू करने के निर्देश

नदी की दर्ज चौड़ाई से छेड़छाड़ नहीं, 100 मीटर सुरक्षा क्षेत्र भी रहेगा; नदियों के प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता