25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान से आई खुशखबरी, जल्द आएगा डेंगू का टीका, अगले महीने पूरा होगा ट्रायल

Rajasthan Good News : राजस्थान से आई खुशखबरी। देश में डेंगू का पहला टीका अगले साल सामने आ सकता है। एम्स जोधपुर में टीके के तीसरे व अंतिम चरण का क्लिनिकल ट्रायल किया जा रहा है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 2 May 2025, 7:21 AM IST

Rajasthan Good News Dengue Vaccine will Come Soon Jodhpur AIIMS Trial will be Completed Next Month

Rajasthan Good News : देश में डेंगू का पहला टीका अगले साल सामने आ सकता है। एम्स जोधपुर में टीके के तीसरे व अंतिम चरण का क्लिनिकल ट्रायल किया जा रहा है, जो अगले महीने तक पूर्ण हो जाएगा। ट्रायल के अंतर्गत एम्स में 18 साल से ऊपर वयस्कों का नि:शुल्क डेंगू टीका लगाया जा रहा है। राजस्थान में केवल जोधपुर एम्स में ही डेंगू टीके का ट्रायल चल रहा है। एम्स, जोधपुर सहित देश के 18 अन्य शहरों में डेंगू टीके का ट्रायल किया जा रहा है। तीसरे चरण में कुल मिलाकर 10,335 वयस्कों को टीका लगेगा। टीका लगाने वाले लोगों का दो साल तक फॉलोअप किया जाएगा। डेंगू टीके के पहले व दूसरे चरण सफल रहे हैं।

चारों स्ट्रेन हैं डेंगीऑल

डेंगू वायरस के चार स्ट्रेन होते हैं और चारों अलग-अलग हैं। अगर किसी एक स्ट्रेन से डेंगू हो गया तो वह दूसरे स्ट्रेन के लिए प्रतिरोधी नहीं होता है इसलिए डेंगीऑल टीके में चारों स्ट्रेन का उपयोग किया गया है। डेंगीऑल के अलावा जापान की कम्पनी का क्यूडेंगा टीका भी अगले साल लॉन्च होने की तैयारी में है।

स्वदेशी टीका, प्रक्रिया पर मिला पेटेंट

आइसीएमआर और पैनेसिया बायोटेक ने स्वदेशी डेंगू वैक्सीन डेंगीऑल तैयार की है। वैसे मूल रूप से एक टेट्रावैलेंट डेंगू वैक्सीन स्एनआइएच, यूएसए ने तैयार की थी, जिसे भारत की तीन कम्पनियों को हस्तांतरित किया गया। पैनेसिया बायोटेक के परिणाम बेहतर रहे। कम्पनी ने इस स्ट्रेन पर काम करके खुद का एक पूर्ण विकसित वैक्सीन फॉर्मूलेशन विकसित कर लिया। इससे कंपनी को एक प्रक्रिया पेटेंट भी मिला है। क्लिनिकल ट्रायल को मुख्य रूप से आइसीएमआर और आंशिक रूप से पैनेसिया बायोटेक की ओर से वित्त पोषित किया गया है, जिसमें किसी बाहरी एजेंसी से कोई वित्तीय सहायता नहीं है।

यह भी पढ़ें :राजस्थान में एक नए ग्रामीण बैंक का हुआ गठन, आदेश जारी

यह भी पढ़ें :देश में दूध पीने में राजस्थानी नंबर वन, दूसरे राज्य का नाम जानेंगे तो चौंक जाएंगे

यह भी पढ़ें :राजस्थान में किसानों के लिए जबरदस्त फायदे की योजना, 50 प्रतिशत मिलेगा अनुदान, जानें कौन होंगे इसके पात्र