बज्जू थानाधिकारी आलोकसिंह चारण एक जगह L आकार का बंकर बनाकर आमजन को खतरे के समय इसमें जाकर सुरक्षित बचाव के बारे में जानकारी देते दिखाई दिए। इसी तरह युवाओं की टोलियां आपात स्थिति में भोजन, पानी और चिकित्सा की सुविधा के लिए तैयारी कर रही हैं। प्रशासन ने ब्लॉक स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है, जो 24 घंटे सक्रिय रहेगा।