जोधपुर

भारत नवनिर्माण कमेटी के गठन के लिए आगे आया उद्योग जगत

- प्रमुख औद्योगिक संगठनों ने जिला कलक्टर को जिला स्तरीय कमेटी बनाने के लिए ज्ञापन भेजे
less than 1 minute read
Jun 18, 2020
भारत नवनिर्माण कमेटी के गठन के लिए आगे आया उद्योग जगत
भारत नवनिर्माण कमेटी के गठन के लिए आगे आया उद्योग जगत

जोधपुर।

कोरोना व लॉकडाउन से आर्थिक धुरी के आधार कहे जाने वाले उद्योग-धंधे संकट में है। ऐसे में रोजगार को गति देने के लिए भारत नवनिर्माण कमेटी बनाने को लेकर मांग उठने लगी है। शहर के प्रमुख औद्योगिक संगठनों ने जिला कलक्टर को ज्ञापन के माध्यम से जिला स्तर पर कमेटी बनाने की मांग की है। ज्ञापन में उद्यमियों ने बताया है कि कोरोना के चलते उद्योग व व्यापार की गति धीमी हो गई है। फैक्ट्रियां सुचारु रूप से चालू नहीं हो पाई है। ऐसे में रोजगार को गति देने के लिए भारत नव निर्माण कमेटी का गठन होना चाहिए। जिसमें सरकारी प्रतिनिधि, उद्योगपति, मजदूर संगठनों के प्रतिनिधि व विशेषज्ञ शामिल हो।

--

राजस्थान पत्रिका ने उठाया मुद्दा

गौरतलब है कि प्रवासी कामगारों के पलायन के बीच उत्पन्न हुई इनके रोजगार की समस्या को राजस्थान पत्रिका ने भारत नवनिर्माण अभियान के तहत मुद्दा उठाया है। इसी के तहत प्रमुख औद्योगिक संगठनों ने अब जिला प्रशासन से जिला स्तर पर कमेटी बनाने की मांग की है।

--

इन संगठनों ने दिया ज्ञापन

राजसिको के पूर्व अध्यक्ष व मरुधरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के संरक्षक सुनिल परिहार, जोधपुर हैण्डीक्राफ्ट एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ भरत दिनेश, जोधपुर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक बाहेती आदि ने जिला कलक्टर को ज्ञापन भेजा है।--

Published on:
18 Jun 2020 10:48 pm