
जोधपुर।
मरुधरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (एमआईए) व इंजीनियरिंग एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को ऑनलाइन वेबीनार आयोजित की गई। एमआईए के अध्यक्ष भंवरलाल चौपड़ा व सचिव निलेश संचेती ने बताया कि वेबीनार में जीएसटी ट्रेनर राकेश खण्ड़ेलवाल ने जीएसटी में प्रदत्त विभिन्न प्रावधानों, उनके अनुपालन के लिए जारी गाइडलाइन व आयकर के अंतर्गत माल की बिक्री पर देय टीसीएस, ई-बिल, जीएसटी में हाल में ही हुए परिवर्तनों के बारे में जानकारी दी। एक्जिम कंसलटेंट संजय बेसवाल ने निर्यात से होने वाले फ ायदों के बारे में जानकारी दी।
इंजीनियरिंग एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल ऑफ इंडिया उत्तर क्षेत्र नई दिल्ली के राकेश सूरज ने मध्यस्थ की भूमिका अदा की। वेबीनार में एमआइए के पूर्व अध्यक्ष कमल मेहता, एसके शर्मा, उपाध्यक्ष नरेश बोथरा, सहसचिव नरेन्द्र शर्मा व गोविंद अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पंकज राठी कार्यकारिणी सदस्य रमन सिंहल, धनराज चौहान, विनोद परिहार, मनीष खत्री, प्रियेश भण्ड़ारी, आशीष माथुर सहित अनेक उद्यमी उपस्थित थे।