जोधपुर

प्रभारी सचिव के निर्देश, फिर भी शुरू नहीं हुई जांच

प्रभारी सचिव नवीन महाजन ने कहा कि जिला कोरोना संक्रमण के फैलाव से बच सके इसलिए जरूरी है कि बाहर से आने वाले व्यक्तियों की आरटीपीसीआर टेस्ट रिपोर्ट चेक की जाए और रिपोर्ट नहीं लाने वालों को क्वारंटीन किया जाए।
less than 1 minute read
Mar 25, 2021
प्रभारी सचिव के निर्देश, फिर भी शुरू नहीं हुई जांच
प्रभारी सचिव के निर्देश, फिर भी शुरू नहीं हुई जांच

जोधपुर।
प्रभारी सचिव नवीन महाजन ने कहा कि जिला कोरोना संक्रमण के फैलाव से बच सके इसलिए जरूरी है कि बाहर से आने वाले व्यक्तियों की आरटीपीसीआर टेस्ट रिपोर्ट चेक की जाए और रिपोर्ट नहीं लाने वालों को क्वारंटीन किया जाए। लेकिन अब तक जिले के बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन व एयरपोर्ट पर जांच की सुविधा शुरू नहीं की गई है।

उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीसीटीवी कैमरों, पुलिस दलों की गश्त द्वारा पूर्ण सर्विलान्स के साथ कोविड गाइडलाईन्स की शत प्रतिशत पालना करवाएं। बाहर से आने वाली बसों, वाहनों, कोचिंग संस्थानों, मैरिज हॉल आदि में भी कोविड गाइडलाईन की पालना सुनिश्चित करवाएं। त्योहारों को ध्यान में रखते हुए धार्मिक संगठनों, व्यापारियों के साथ चर्चा कर फैलाव रोकने कदम उठाएं।

दो दुकानें सीज, 17 हजार का जुर्माना
नगर निगम उत्तर व नगर निगम दक्षिण की ओर से कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर 134 चालान बनाए गए और 17439 रुपये की जुर्माना राशि वसूल की गई। साथ ही शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में करीब 8000 मास्क वितरित किए गए। नगर निगम उत्तर की ओर से दो दुकानों को भी सीज किया गया। आयुक्त उत्तर रोहिताश्व तोमर ने बताया कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए पूर्व की भांति एक बार फिर कोरोना गाइड लाइन की पालना की प्रति सजग होने की आवश्यकता है। खेतसिंह बंगले के पास स्थित कुंदन मल पुखराज जैन कपड़े के शोरूम को सीज किया गया, वहीं नई सडक़ स्थित अमरचंद कर्णावट कपड़े के शो रूम को भी कोरोना गाइड लाइन का उल्लंघन करने पर सीज करने की कार्रवाई की गई।

Updated on:
25 Mar 2021 11:00 pm
Published on:
25 Mar 2021 11:00 pm