जोधपुर

स्टेनोग्राफर की भर्ती 31 जुलाई तक पूर्ण करने के निर्देश

स्टेनोग्राफर की भर्ती 31 जुलाई तक पूर्ण करने के निर्देश
less than 1 minute read
Jan 22, 2021
स्टेनोग्राफर की भर्ती 31 जुलाई तक पूर्ण करने के निर्देश
स्टेनोग्राफर की भर्ती 31 जुलाई तक पूर्ण करने के निर्देश

स्टेनोग्राफर की भर्ती 31 जुलाई तक पूर्ण करने के निर्देश

जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को मोटर यान दुर्घटना दावा अधिकरणों में लंबे समय से खाली स्टेनोग्राफर्स की नियुक्ति 31 जुलाई तक पूर्ण करने को कहा है ।
वरिष्ठ न्यायाधीश संगीत लोढ़ा तथा न्यायाधीश रामेश्वर व्यास की खंडपीठ में जिला अभिभाषक संघ, बांसवाड़ा की ओर से दायर जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान अतिरिक्त महाधिवक्ता संदीप शाह ने कहा कि राजस्थान स्टाफ सलेक्शन बोर्ड ने स्टेनोग्राफर भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। इसकी लिखित परीक्षा 21 मार्च को प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि जोधपुर स्थित अधिकरण में रिक्त पद पर लेखाधिकारी की नियुक्ति कर दी गई है। याची की ओर से अधिवक्ता अनिल भंडारी ने कहा कि नियुक्तियां कब तक पूर्ण हो जाएंगी, इसे लेकर सरकार की ओर से कुछ नहीं कहा गया है। इस पर खंडपीठ ने सरकार को हर स्थिति में भर्ती 31 जुलाई तक सुनिश्चित करने को कहा है।

Published on:
22 Jan 2021 06:41 pm