जोधपुर

INTERNATIONAL YOGA DAY : मुक्ता हर साल एक माह निशुल्क सिखाती है योग

मोहनी योग संस्थान हर साल योग दिवस के मौके पर मई-जून माह में योग दिवस के मौके पर निशुल्क योग शिविर लगाता है। योग गुरु मुक्ता माथुर ने बताया इस बार वर्चुअल शिविर जो पिछले एक माह से चल रहा था।
less than 1 minute read
Jun 20, 2021
INTERNATIONAL YOGA DAY : मुक्ता हर साल एक माह निशुल्क सिखाती है योग
INTERNATIONAL YOGA DAY : मुक्ता हर साल एक माह निशुल्क सिखाती है योग

जोधपुर.

मोहनी योग संस्थान हर साल योग दिवस के मौके पर मई-जून माह में योग दिवस के मौके पर निशुल्क योग शिविर लगाता है। योग गुरु मुक्ता माथुर ने बताया इस बार वर्चुअल शिविर जो पिछले एक माह से चल रहा था। इसमें देश-विदेश से 500 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। हर बार यह आयोजन ऑफलाइन होता है और सैकड़ों की संख्या में लोग जुड़ते हैं। मुक्ता पिछले कुछ साल में हजारों लोगों को योग से जोड चुकी हैं। वे योग दिवस पर रुझान बढ़ाने के लिए निशुल्क सिखाती हैं। कई लोग योग करने के बाद ठीक होते हैं और उसके बाद अपनी सफलता की कहानियां भेजते हैं। यह देख कर अच्छा लगता है।

15 साल से करवा रहे योग
विवेकानन्द केन्द्र के कार्यकर्ता प्रेमरतन सोतवाल पिछले 15 साल से योग कर और करवा रहे हैं। उन्होंने इस अपने जीवन में अपनाया और लोगों को भी प्रेरित कर रहे हैं। वे गीता भवन में नियमित योग सिखा रहे हैं। योग केवल आसन एवं प्राणायाम ही नहीं बल्कि स्वाध्याय एवं संस्कार निर्माण भी करता है। वे बताते हैं कि योग से निर्माण संभव है। सोतवाल के अनुसार योग हमारी संस्कृति है और पिछले पांच-छह साल में लोगों में इसके प्रति जागरूकता आई है।

Published on:
20 Jun 2021 11:30 pm