जोधपुर

13 लाख गबन के बाद तालाब का निरीक्षण करने पहुंची जांच कमेटी

बापिणी तहसील की पूनासर ग्राम पंचायत में मॉडल तालाब बनाने के नाम पर 13 लाख 28 हजार रुपए के कथित गबन के मामले के लिए जिला प्रशासन की ओर से गठित जांच कमेटी ने तालाब का निरीक्षण किया और मामले से सम्बधित दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी।
less than 1 minute read
Feb 10, 2019
Investigation committee reached to monitor pond after 13 million embez
13 लाख गबन के बाद तालाब का निरीक्षण करने पहुंची जांच कमेटी


- सरपंच व एइएन समेत 6 के खिलाफ हुई थी शिकायत
- मॉडल तालाब बनाने के नाम पर कथित गबन का मामला

जोधपुर.
बापिणी तहसील की पूनासर ग्राम पंचायत में मॉडल तालाब बनाने के नाम पर 13 लाख 28 हजार रुपए के कथित गबन के मामले के लिए जिला प्रशासन की ओर से गठित जांच कमेटी ने तालाब का निरीक्षण किया और मामले से सम्बधित दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी। कमेटी अपनी रिपोर्ट सोमवार को जिला कलक्टर को सौंपेंगी।

पूनासर ग्राम पंचायत में एमजी नरेगा योजना के तहत गांव के तालाब को मॉडल तालाब बनाने के लिए लिए 35 लाख रुपए मंजूर हुए थे। इस राशि से तालाब की खुदाई, दीवार और दो घाट बनाने का काम होना था। लेकिन बिना काम किए 13 लाख 28 हजार रुपए का भुगतान कर दिया गया। इस पर ग्रामीणों ने जिला कलक्टर को सरपंच, जेइएन, ग्रामसेवक, पंचायत सहायक, बीसी (ई-मित्र) व ठेकेदार के खिलाफ गबन करने की शिकायत की। जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की थी। जांच कमेटी में एइएन योगेश माथुर, आनंद कुमार ने बुधवार को तालाब का निरीक्षण किया।
कमेटी ने निरीक्षण के बाद मामले से सम्बधित दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है। कमेटी सोमवार को मामले की जांच रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंपेंगी।

Published on:
10 Feb 2019 06:03 am