
जोधपुर।
इंडियन क्रिकेट टीम के सदस्य रहे आलराउंडर युसुफ पठान ने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) ने क्रिकेट को आगे बढ़ाने में मदद की है। आईपीएल से देशभर के टैलेंट को आगे आने का मौका दिया है। पठान मंगलवार को शिकारगढ़ क्षेत्र में क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठान्स (कैप) की 27वीं एकेडमी का उद्घाटन करने आए थे। एकेडमी के उद्घाटन के बाद पत्रकारों से बात करते हुए पठान ने एकेडमी के बारे में कहा कि हमारी एकेडमी में बच्चों को अनुभवी कोचों से अत्याधुनिक तकनीकी के साथ वल्र्ड क्लास ट्रेनिंग दी जाएगी ताकि वे अपने राज्य व देश का नाम रोशन कर सके। इससे पूर्व पठान ने फीता काटकर व पिच पर बल्ले से शॉट मारकर एकेडमी का उद्घाटन किया।
-
प्रदेश के क्रिकेट की स्थिति अच्छी
पठान ने कहा कि वर्तमान समय में राजस्थान में क्रिकेट की स्थिति अच्छी है और यहां के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट पिच पर सफल साबित हो रहे है।