जोधपुर

रिकॉर्ड समय में जयपुर फूट यूएसए ले पाया रूस से ऑक्सीजन कंसंटे्रटर

जयपुर फूट यूएएस की ओर से मारवाड़ सहित पूरे प्रदेश के लिए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीनें उपलब्ध करवाने का दौर जारी है। सोमवार को 50 और मशीनों की खेप रूस से रवाना होगी जो कि भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति (जयपुर फूट) को भेजे जाएंगे।
less than 1 minute read
May 16, 2021
रिकॉर्ड समय में जयपुर फूट यूएसए ले पाया रूस से ऑक्सीजन कंसंटे्रटर
रिकॉर्ड समय में जयपुर फूट यूएसए ले पाया रूस से ऑक्सीजन कंसंटे्रटर

जोधपुर।

जयपुर फूट यूएएस की ओर से मारवाड़ सहित पूरे प्रदेश के लिए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीनें उपलब्ध करवाने का दौर जारी है। सोमवार को 50 और मशीनों की खेप रूस से रवाना होगी जो कि भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति (जयपुर फूट) को भेजे जाएंगे।

जयपुर फूट यूएसए के चेयरमैन प्रेम भंडारी ने अब तक रूस से मिल रही मशीनों की खेप के लिए विदेश सचिव हर्षवर्धन सिंगला का आभार जताया। साथ ही विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव संदीप चक्रवर्ती, उज्बेकिस्तान में एम्बेसेडर मनीष प्रभात, द्वितीय सचिव अदिती वालुंज, रूस में भारतीय दूतावास में प्रथम सचिव असीम वोहरा और द्वितीय सचिव नवीन चौधरी के सहयोग को भी अद्वितीय बताया। भंडारी ने कहा कि इस समय इंजेक्शन, ऑक्सीजन की कालाबजारी और जमाखोरी के खिलाफ विधेयक लाया जाए, सख्त सजा का प्रावधान होना चाहिए। जोधपुर के डॉ आर.के व्यास ने बताया कि जयपुर फूट यूएसए की ओर से उपलब्ध करवाए गए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उच्च कोटि के हैं।

राजस्थान फाउंडेशन अमरीका चेप्टर ने की प्रशंसा

राजस्थान फाउंडेशन अमरीका चेप्टर के अध्यक्ष के.के मेहता ने जयपुर आरयूएचएस में पैसे लेकर बैड देने का खुलासा करने के मामले में राजस्थान फाउंडेशन के आयुक्त धीरज श्रीवास्वत के सहयोग की प्रशंसा की है। मेहता ने सीएम अशोक गहलोत के भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की प्रशंसा की है।

Published on:
16 May 2021 10:34 pm