
जोधपुर. केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत ने कहा कि पूरे विश्व और सभी विकसित-अविकसित देशों की अर्थव्यवस्थाएं दबाव में हैं। इसका असर भारत में भी देखने को मिल रहा था। मैन्यूफेक्चरिंग व कॉर्पोरेट सेक्टर को पैकेज दिया है। एमएसएमई को राहत दी गई है । शेखावत ने जोधपुर में दिनभर में कई कायर्क्रमों में शिरकत की । इसके बाद रात में दिल्ली के लिए रवाना हो गए ।
जोधपुर प्रवास पर आए शेखावत ने पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बैंकों का विलय और टैक्स में रियायत ग्रोथ प्रदान करेगी। इससे भारत की अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर पहले की तरह हो जाएगी और पटरी पर दौड़ेगी। इससे पहले उन्होंने भूतनाथ महादेव मंदिर में भगवान महादेव का जलाभिषेक किया और देश में अमन और खुशहाली की कामना की। इसके बाद शेखावत ने अजीत कॉलोनी स्थित निवास पर जनसुनवाई की और आमजन की समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों से भी बात की। पुस्तक व्यवसायी महासम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद शेखावत शेरगढ़ में सम्मान समारोह में शामिल होने पहुंचे।