जोधपुर

RAILWAY–जम्मूतवी-जैसलमेर स्पेशल ट्रेन 8 से

  - सप्ताह में चार दिन चलेगी- बाड़मेर से जम्मूतवी 12 से
2 min read
Feb 02, 2021
RAILWAY--जम्मूतवी-जैसलमेर स्पेशल ट्रेन 8 से
RAILWAY--जम्मूतवी-जैसलमेर स्पेशल ट्रेन 8 से

जोधपुर।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए जैसलमेर से जम्मूतवी और बाड़मेर से जम्मूतवी के बीच ट्रेन शुरुआत करने का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 04646/45 जम्मूतवी-जैसलमेर एक्सप्रेस स्पेशल (सप्ताह में 4 दिन) और गाड़ी संख्या 04662/61 जम्मूतवी-बाड़मेर एक्सप्रेस स्पेशल (सप्ताह में 3 दिन)चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेनें पूर्णतया आरक्षित संचालित की जाएगी।

गाड़ी संख्या 04646 जम्मूतवी-जैसलमेर स्पेशल ट्रेन 8 फ रवरी से जम्मूतवी से रात 10.25 बजे रवाना होकर दिल्ली, जयपुर, मेड़ता रोड होते हुए 9 फरवरी को रात 11.10 बजे जोधपुर पहुंचेगी। जोधपुर से रात 11.45 बजे रवाना होकर फ लोदी, रामदेवरा, पोकरण होते हुए 10 फरवरी को 5.45 बजे जैसलमेर पहुंचेगी। यह ट्रेन जम्मूतवी से सोमवार, मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को चलेगी।
वापसी में जैसलमेर से गाड़ी संख्या 04645 जैसलमेर-जम्मूतवी स्पेशल ट्रेन 10 फ रवरी से जैसलमेर से रात 10.45 बजे रवाना होकर 11 फरवरी को सुबह 4.10 बजे जोधपुर पहुंचेगी। जोधपुर से सुबह 4.25 बजे रवाना होकर जयपुर, दिल्ली होते हुए 12 फरवरी को सुबह 5.40 बजे जम्मूतवी पहुंचेगी । यह ट्रेन जैसलमेर से बुधवार, गुरुवार, शनिवार व सोमवार को चलेगी ।

-
जम्मूतवी-बाड़मेर 10 से

गाड़ी संख्या 04662 जम्मूतवी-बाड़मेर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 10 फ रवरी से जम्मूतवी से रात 10.25 बजे रवाना होकर 11 फरवरी को दिल्ली, जयपुर, मेड़ता रोड होते हुए रात 11.10 बजे जोधपुर । जोधपुर से रात 11.30 बजे रवाना होकर लूनी, बालोतरा, उतरलाई होते हुए 12 फरवरी को सुबह 4 बजे बाड़मेर पहुंचेगी। यह ट्रेन जम्मूतवी से बुधवार, शुक्रवार व रविवार को चलेगी।
वापसी में बाड़मेर से गाड़ी संख्या 04661 बाड़मेर-जम्मूतवी स्पेशल ट्रेन 12 फ रवरी से बाड़मेर से रात 11.55 बजे रवाना होकर 13 फरवरी को सुबह 3.40 बजे जोधपुर पहुंचेगी। जोधपुर से सुबह 4.25 बजे रवाना होकर मेड़ता रोड, जयपुर, दिल्ली होते हुए 14 फरवरी को सुबह 5.40 बजे जम्मूतवी पहुंचेगी । यह ट्रेन बाड़मेर से शुक्रवार, रविवार व मंगलवार को चलेगी ।

----

Published on:
02 Feb 2021 10:29 pm