जोधपुर

BABA RAMDEV–जातरुओं को न करना पड़े इंतजार, ले आए 1 घंटे में 1500 रोटियां तैयार करने वाली मशीन

- साल भर निशुल्क चलता है बाबा का रसोड़ा
less than 1 minute read
Sep 04, 2023
BABA RAMDEV--जातरुओं को न करना पड़े इंतजार, ले आए 1 घंटे में 1500 रोटियां तैयार करने वाली मशीन
BABA RAMDEV--जातरुओं को न करना पड़े इंतजार, ले आए 1 घंटे में 1500 रोटियां तैयार करने वाली मशीन

जोधपुर।

पूरे देश में अपणायत, आवभगत व मान मनवार में जोधपुर की अलग पहचान है। लोक देवता बाबा रामदेव के दर्शन के लिए देशभर से जातरु पैदल और गाड़ियों पर मसूरिया स्थित बाबा रामदेव के गुरू बालीनाथजी के दर्शन व बाबा रामदेव के दर्शन के लिए आते हैं। इन जातरुओं की सेवा के लिए मसूरिया क्षेत्र में एक ऐसा रसोड़ा, जो साल भर यानि 365 दिनों तक चलता है और आने वाले जातरुओं को भोजन कराता है। भाद्रपद माह शुरू हो गया है और बाबा का मेला अब परवान पर चढ़ रहा है। जातरुओं की संख्या भी बढ़ रही है। ऐसे में, यहां बड़ी संख्या में आने वाले जातरुओं को भोजन के लिए इंतजार नहीं करना पड़े, इसलिए रोटी बनाने की ऑटोमेटिक मशीन ही ले आए, जो एक घंटे में 1200-1500 रोटियां तैयार कर देती है।

------------

सुबह 8 से रात 12 बजे तक चलता है रसोड़ा

बाबा की सेवा के लिए यह रसोड़ा सुबह 8 से रात 12 बजे तक चलता है। यहां जातरुओं को निशुल्क सात्विक भोजन, जिसमें मिठाई, गरम रोटी, सब्जी, दाल-चावल खिलाकर उनकी सेवा की जा रही है। दोनों श्रावण माह से अब तक करीब 50 हजार लोगों को भोजन कराया जा चुका है।

----

सहयोग से हो रहा सेवा कार्य

संचालक दाउसिंह राजावत ने बताया कि सभी साथियों के सहयोग से बाबा रामदेव का रसोड़ा पिछले काफी सालों से चल रहा है। जातरुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए इस साल पहली बार रोटी बनाने की ऑटोमेटिक मशीन लाई गई, इससे रोटियां जल्दी बन जाती है और जातरुओं को इंतजार नहीं करना पड़ता है व ज्यादा से ज्यादा जातरुओं को भोजन कराया जा सकता है।

------------ ---

Published on:
04 Sept 2023 09:54 pm