जोधपुर

जीरावला अध्यक्ष व सालेचा महासचिव

  सिवांची ओसवाल संस्थान की साधारण सभा में वार्षिक चुनाव
less than 1 minute read
Apr 12, 2021
जीरावला अध्यक्ष व सालेचा महासचिव
जीरावला अध्यक्ष व सालेचा महासचिव

सिवांची ओसवाल संस्थान की साधारण सभा में वार्षिक चुनाव

जोधपुर. सिवांची ओसवाल संस्थान जोधपुर की साधारण सभा एवं वार्षिक चुनाव रविवार को निर्माणाधीन सिवांची भवन, हैवी इंडस्ट्रियल एरिया में संपन्न हुए। चुनावधिकारी अनिल मेहता एवं मदनलाल लूंकड की देखरेख में हुए चुनाव में संस्थान के सभी सदस्यो ने अध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति से प्रकाश जीरावला एवं महासचिव पद पर गणपत सालेचा को चुने गए। इसी तरह उपाध्यक्ष पारसमल छाजेड एवं गौतम सुराणा , सचिव जयंतीलाल श्रीश्रीमाल एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए मेवाराम बांठिया चुने गए । प्रारंभ में रायचंद भंसाली की अध्यक्षता में आयोजित साधारण सभा में महासचिव प्रकाश जीरावला की ओर से गत साधारण सभा की गतिविधिया एवं कोषाध्यक्ष मेवाराम बांठिया ने आय - व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया। सभा में सभी सदस्यों की ओर से कार्यकारिणी के 13 सदस्यों का चयन करने के लिए नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को अधिकृत किया गया। सभा के अंत में गणपत सालेचा ने संस्था के सभी सदस्यों का आभार जताया।

Published on:
12 Apr 2021 11:28 pm