जोधपुर

Jeweler murder case: ज्वैलर की हत्या के बाद आरोपी ने दिखाया ऐसा पागलपन, होटल पर खाना खाते समय किया कुछ ऐसा…

Jeweler murder case: पागलपन: एक थाली खुद के लिए और दूसरी हत्या कर चुके ज्वैलर की आत्मा के लिए लीज्वैलर हत्या प्रकरण: पुलिस को मिली गुजरात के रतनपुर चैक पोस्ट पर मृतक अनिल सोनी की कार
less than 1 minute read
Apr 26, 2022
Feature image

Jeweler murder case: ज्वैलर अनिल सोनी की हत्या के बाद आरोपी पाक विस्थापित राजू माली ने उदयपुर के गोगुंदा के पास एक होटल में खाना भी खाया। आरोपी राजू ने यहां एक थाली खुद के लिए और दूसरी थाली ज्वैलर को अपना दिवंगत दोस्त बताकर उसकी आत्मा के लिए ली। इस बात का खुलासा पुलिस पूछताछ में हुआ है। पुलिस आरोपी को होटल पर भी लेकर गई, साथ ही होटल मालिक से पूछताछ में भी इस बात की पुष्टि हुई। पुलिस आरोपी के रूकने व घूमने वाली तमाम जगहों की तस्दीक कर रही है। साथ ही अहमदाबाद में जहां इसने ज्वैलरी बेची, पुलिस अब उस तक भी पहुंचेगी। इससे पूछताछ होगी, जिसमें विभिन्न खुलासे होने के आसार है।

खून से सनी कार बरामद, एफएसएल जांच होगी
पुलिस ने उदयपुर-अहमदाबाद हाइवे पर िस्थत गुजरात के श्यामलाजी थाना रतनपुर चैक पोस्ट के पास दिवंगत अनिल सोनी की कार बरामद की है। इसी कार में ज्वैलर की हत्या की गई थी। इस कार पर खून के निशान है। जिनकी अब एफएसएल जांच होगी। जिसमें पता लगाया जाएगा कि खून अनिल का है या किसी और का। बोरानाडा थाना प्रभारी किशनलाल विश्नोई ने रिमांड के दौरान राजू को साथ ले जाकर उसकी निशानदेही पर कार बरामद की है। होटल से मृतक सोनी का बैग भी बरामद किया गया है, इसमें मृतक सोनी के आभूषण थे, जो राजू ने लूट लिए थे।

ज्वैलर अनिल सोनी की हत्या के बाद आरोपी पाक विस्थापित राजू माली ने उदयपुर के गोगुंदा के पास एक होटल में खाना भी खाया। आरोपी राजू ने यहां एक थाली खुद के लिए और दूसरी थाली ज्वैलर को अपना दिवंगत दोस्त बताकर उसकी आत्मा के लिए ली। इस बात का खुलासा पुलिस पूछताछ में हुआ है।

Published on:
26 Apr 2022 04:21 pm