जोधपुर

चोरों ने लगाई सेंध, आधा दर्जन घरों से जेवरात व नकदी पार

पीपाड़सिटी पंचायत समिति क्षेत्र के साथीन गांव में अज्ञात नकबजनों ने सोमवार देर रात्रि को ताबड़तोड़ ताले तोड़ते हुए आधा दर्जन घरों से जेवरात ओर नकदी उड़ा ले गए।
2 min read
Jan 01, 2019
Jewelery and cash stolen in Sathin
चोरों ने लगाई सेंध, आधा दर्जन घरों से जेवरात व नकदी पार

पीपाड़सिटी (जोधपुर). पंचायत समिति क्षेत्र के साथीन गांव में अज्ञात नकबजनों ने सोमवार देर रात्रि को ताबड़तोड़ ताले तोड़ते हुए आधा दर्जन घरों से जेवरात ओर नकदी उड़ा ले गए। एक ही रात में नकबजनी की इतनी बड़ी वारदातों ने पुलिस सुरक्षा और गस्त पर सवालिया निशान लगा दिया है। इसके साथ पूर्व में हुए आधा दर्जन नकबजनी की वारदातों का खुलासा नही होने से नकबजनों के हौसले बुलंद नजर आ रहे है।

पुलिस के अनुसार क्षेत्र के साथीन गांव मे सोमवार मध्य रात्रि को एक घर के ताले ही टूटे जबकि पांच घरों में से तीन में घर वालो के होने के बावजूद नकबजन बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए हाथ साफ करने में सफल रहे।सुबह जब लोगों ने घरों में सामान बिखरा देखा तो उनके होश उड़ गए। इस वारदात में अज्ञात नकबजन 6 लाख से अधिक की नकदी के साथ सोने, चांदी के जेवरात ले उड़े है। पुलिस ने पीडि़तजनों की रिपोर्ट पर अज्ञात नकबजनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।

यहाँ लगाई सेंध

अज्ञात नकबजनों ने सोमवार देर रात्रि को गांव मे अलग-अलग स्थानों पर ताले तोड़े। इनमें ओमप्रकाश प्रजापत के यहां से 45 हज़ार नकदी, ढाई तोला स्वर्ण और 75 तोला चांदी के जेवरात ले गए। चम्पालाल प्रजापत के घर से 25 तोला चांदी के जेवरात, आशुपुरी के घर से साढ़े आठ तोला स्वर्ण 75 तोला चांदी ओर पचास हज़ार नकदी, दिनेश प्रजापत के यहां से 55 तोला चांदी के जेवरात के साथ तीन चांदी के ग्लास पर भी हाथ साफ कर गए इसके साथ दो अन्य घरों में भी हाथ साफ कर गए।

पुलिस ने किया निरीक्षण

सूचना मिलने पर पुलिस थाना अधिकारी चंपाराम,उप निरीक्षक हनुमान बिश्नोई ने पुलिस बल के साथ घटना स्थलों का अवलोकन किया और नकबजनों का सुराग तलाशने की कोशिश की। ग्रामीण के अनुसार गांव मे देर रात्र को आवारा पृष्ठभूमि के नशेड़ी युवकों के लिप्त होने की संभावना है। पूर्व में नकबजनी की वारदातों में पुलिस का उदासीन रवैया होने से नकबजन बेखोफ हो रहे। इसी बीच जोधपुर से विशेष पुलिस टीम से भी घटना स्थलों का अवलोकन कराने के साथ सुराग तलाशने के प्रयास किए जा रहे।

Published on:
01 Jan 2019 04:32 pm