जोधपुर

रसोई की खिड़की तोड़ सूबेदार के मकान से आभूषण व सामान चोरी

- शादी के लिए ससुराल जाने से सूना था मकान
less than 1 minute read
Nov 25, 2021
रसोई की खिड़की तोड़ सूबेदार के मकान से आभूषण व सामान चोरी
रसोई की खिड़की तोड़ सूबेदार के मकान से आभूषण व सामान चोरी

रसोई की खिड़की तोड़ सूबेदार के मकान से आभूषण व सामान चोरी
- शादी के लिए ससुराल जाने से सूना था मकान
जोधपुर.
महामंदिर थानान्तर्गत बीजेएस कॉलोनी के जेडएसए स्थित सूबेदार के सूने मकान में सेंध लगाकर चोरों ने लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण व घरेलू सामान चुरा लिया।
पुलिस के अनुसार जेडएसए निवासी सूबेदार देवीसिंह पुत्र अनोपसिंह गत 13 नवम्बर को परिवार सहित शादी में शामिल होने के लिए ससुराल गए थे। पीछे मकान में कोई नहीं था। सभी लोग मंगलवार रात घर लौटे। मुख्य गेट पर ताला लगा था। अंदर के दरवाजों के ताले टूटे हुए थे। सामान बिखरा पड़ा था। लोहे के बक्सों के साथ ही सभी पलंगों में रखा सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने बक्सों के ताले तोड़कर सोने की दो अंगूठियां, गले में पहनने का सोने के दो सैट, चांदी की दो जोड़ी पायल, चांदी के 15 सिक्के, गैस के दो सिलेण्डर, पानी की मोटर, चारपाई, महिलाओं के पहनने के सौ सूट, 25 पेंट सूट, दस कम्बल, अंग्रेजी शराब की नौ बोतलें व अन्य सामान चुरा लिया। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद बुधवार को मामला दर्ज किया।

Published on:
25 Nov 2021 12:12 am