जोधपुर

सूने मकान से लाखों के आभूषण व नकदी चोरी

देचू थाना क्षेत्र के भेड़ स्थित बाना का वास भाटियों की ढाणियाें में अज्ञात चोंरो ने एक सूने मकान में धावा बोलकर लाखों रुपए के आभूषण व सामान चुरा लिए।
less than 1 minute read
Nov 25, 2019
Jewelry and cash stolen from a house
सूने मकान से लाखों के आभूषण व नकदी चोरी

पीलवा (जोधपुर) . देचू थाना क्षेत्र के भेड़ स्थित बाना का वास भाटियों की ढाणियाें में शुक्रवार रात्रि का अज्ञात चोंरो ने एक सूने मकान में धावा बोलकर लाखों रुपए के आभूषण व सामान चुरा लिए।


पुलिस के अनुसार मकान मालिक हाल सिरोही निवासी राजुसिह ने पुलिस को रिपोर्ट पेश कर बताया कि वह सरकारी नौकरी में है और परिवार सिरोही रहता है। शुक्रवार रात्रि को भेड़ स्थित बाना का बास थाना देचू क्षेत्र मे उसके मकान से चोरो ने 15 तोला सोना, 1.5 किलो चांदी, तीस हजार रुपए नगद, घर मे रखी बैटरियां सहित कई सामान चुरा लिया। इस दौरान चोरों ने मकान में जगह जगह तोड़-फोड़ भी कर दी। इससे काफी नुकसान हुआ।

चोरी की वारदात के बाद ग्रामीणों की सूचना पर देचू पुलिस थाना के एएसआई पुखसिंह राजपुरोहित मौके पर पहुंचे तथा मौका मुआयना कर जांच शुरू की।


ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ जताया रोष
ग्रामीणों ने भेड़ क्षेत्र के आसपास अवैध रूप से चल रही शराब की ब्रांच, अवैध स्मैक, डोडा सप्लायर का अवैध कारोबार के चलते बदमाश प्रवत्ति के लोग आए दिन चोरी की वारदात, लूटपाट व वाहन चालकों से वसूली करते है। इसके बावजूद पुलिस व प्रशासन कोई कार्रवाई नही हो रही है। इससे ग्रामीणो व जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन के खिलाफ रोष जताया।

Published on:
25 Nov 2019 04:15 pm