
जोधपुर. जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय और सम्भाग के जोधपुर, पाली, जालोर, बाड़मेर व जैसलमेर जिलों के सम्बद्ध सभी महाविद्यालयों में स्नातक द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं 18 अक्टूबर से शुरू होगी।
बीएससी, बीएससी गृहविज्ञान, बीकॉम, बीसीए, बीबीए, बीए द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं 18 और बीए ऑनर्स प्रथम वर्ष की परीक्षा 20 अक्टूबर से, बीकॉम ऑनर्स (एकांउटिग) प्रथम वर्ष की परीक्षा 25 अक्टूबर और बीकॉम ऑनर्स (बीएफ.ई) प्रथम वर्ष की परीक्षाएं 28 अक्टूबर से शुरू होगी। इसकी विस्तृत समय सारणी विवि की वेबसाइट पर जारी कर दी गई। प्रवेश पत्र नियत समय पर जारी कर दिए जाएंगे।
परीक्षा नियंत्रक प्रो. केआर गेनवा ने बताया कि स्नातकोत्तर पूर्वाद्र्ध की परीक्षाएं 28 अक्टूबर से शुरू होगी। इसमें एमए, एमएससी, एमकॉम पूर्वाद्ध नियमित (केवल संबद्ध महाविद्यालय के विद्यार्थी)/स्वयंपाठी/श्रेणी सुधार वार्षिक पाठ्यक्रम के विद्यार्थी शामिल है। इसकी समय सारणी जल्द ही जारी होगी।
वर्ष 2020 के एलएलएम (सीबीसीएस स्कीम) चतुर्थ सेमेस्टर, एमए, एमएससी डिफेंस एण्ड स्ट्रटेजिक स्टडीज प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 4 अक्टूबर से शुरू होने जारी रही है। इसके प्रवेश पत्र विवि की वेबसाइट पर जारी हो गए हैं। वर्ष 2020 के एमएड चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं 12 अक्टूबर से शुरू होगी।