जोधपुर

इस सप्ताह होने वाली जेएनवीयू की बीएड परीक्षाएं स्थगित

jnvu news - कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के कारण टकरा रही थी परीक्षा तिथि, छात्रों ने जताया था विरोध
less than 1 minute read
इस सप्ताह होने वाली जेएनवीयू की बीएड परीक्षाएं स्थगित
इस सप्ताह होने वाली जेएनवीयू की बीएड परीक्षाएं स्थगित

जोधपुर. छात्र-छात्राओं के विरोध के बाद आखिर जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय ने 6 और 7 नवंबर को प्रस्तावित बीएड प्रथम और द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं स्थगित कर दी है। संभाग के जोधपुर, जालोर, पाली, जैसलमेर और बाड़मेर में जेएनवीयू से सम्बद्ध महाविद्यालयों में अब इस तिथि को परीक्षाएं नहीं होगी।
परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर जेताराम विश्नोई ने बताया कि परीक्षाओं का नया कार्यक्रम ऑनलाइन जारी कर दिया गया है। साथ ही नए प्रवेश पत्र भी जारी किए गए हैं जिन्हें छात्र वेबसाइट पर देख सकते हैं। गौरतलब है कि प्रदेश में 6 और 7 नवंबर को कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के कारण जेएनवीयू के छात्र-छात्राओं ने बीएड परीक्षा स्थगित करने की मांग की थी। इसको लेकर सोमवार को भी निवर्तमान छात्रसंघ अध्यक्ष रविंद्र सिंह भाटी और एबीवीपी की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया था।

बीए बीएड की परीक्षाएं 20 से
बीए/बीएससी बीएड़ प्रथम वर्ष की परीक्षा 23 नवम्बर, द्वितीय वर्ष की 21 नवम्बर और तृतीय वर्ष की परीक्षाएं 20 नवम्बर से प्रस्तावित है। इनकी विस्तार से प्रश्न पत्रवार समय सारणी जल्द ही विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी की जाएगी।

Published on:
03 Nov 2020 06:31 pm