जोधपुर

जेएनवीयू: कोविड प्रथम लहर की परीक्षाओं के परिणाम अंतिम चरण में

jnvu news - अनलॉक के पहले दिन बीए एलएलबी प्रथम व पंचम सेमेस्टर का परिणाम जारी- एलएलबी प्रथम वर्ष का एक-दो दिन में निकलेगा
less than 1 minute read
जेएनवीयू: कोविड प्रथम लहर की परीक्षाओं के परिणाम अंतिम चरण में
जेएनवीयू: कोविड प्रथम लहर की परीक्षाओं के परिणाम अंतिम चरण में

जोधपुर. जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय ने मॉडिफाइड लॉकडाउन-2 के पहले दिन दो बड़ी परीक्षाओं बीएल एलएलबी प्रथम सेमेस्टर और पंचम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया। विश्वविद्यालय एक-दो दिन में एलएलबी प्रथम वर्ष का परीक्षा परिणाम भी जारी कर देगा। इसके बाद बीए एलएलबी तृतीय और सप्तम सेमेस्टर का परिणाम रहेगा। इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने संबंधित संकाय से आंतरिक मूल्यांकन के अंक मांगे हैं जिनके प्राप्त होने के बाद इनके रिजल्ट भी आ जाएंगे।

जेएनवीयू की ओर से कॉविड प्रथम लहर के बाद स्नातक और स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष की परीक्षाओं के अलावा प्रोफेशनल कोर्स की समस्त परीक्षाओं का आयोजन किया गया था। परीक्षा से वंचित रह गए विद्यार्थियों ने इस साल कोविड स्पेशल परीक्षा भी दी थी। अप्रेल में लॉकडाउन लगने के बाद एक दर्जन से अधिक परीक्षाओं के परिणाम बाकी रह गए थे। विश्वविद्यालय के कार्मिकों ने लॉकडाउन के दौरान ही विश्वविद्यालय से आकर छोटी-मोटी कई परीक्षाओं के परिणाम जारी किए। अब स्नातकोत्तर की इक्का-दुक्का परीक्षाओं के परिणाम ही बाकी है।

कोविड-2 परीक्षाओं की तैयारी में जुटा
विश्वविद्यालय प्रशासन को अब राज्य सरकार की गाइड लाइन के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2020-21 की परीक्षाओं का आयोजन करवाना होगा। परीक्षा के संबंध में सरकार की ओर से गठित कमेटी अगले सप्ताह अपना निर्णय दे देगी। सूत्रों के अनुसार प्रो. देवस्वरूप कमेटी परीक्षाओं का आयोजन करवाना चाहती है। ऐसे में विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी परीक्षा आयोजन को लेकर अपनी तैयारी शुरू कर दी है।

......................
‘हमने कोविड प्रथम फेज की अधिकांश परीक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए हैं। अब इस फेज की परीक्षाओं की तैयारी है।’
-प्रो केआर गेनवा, परीक्षा नियंत्रक, जेएनवीयू, जोधपुर

Published on:
09 Jun 2021 06:56 pm