जोधपुर

जेएनवीयू के स्नातकोत्तर परीक्षा आवेदन 25 से

JNVU News  
less than 1 minute read
जेएनवीयू के स्नातकोत्तर परीक्षा आवेदन 25 से
जेएनवीयू के स्नातकोत्तर परीक्षा आवेदन 25 से

जोधपुर. जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय और संभाग के जोधपुर, जैसलमेर, जालोर, पाली एवं बाड़मेर जिले के वार्षिक पद्धति की स्नातकोत्तर परीक्षा के सभी नियमित विद्यार्थियों के परीक्षा आवेदन गुरुवार शाम से शुरू हो जाएंगे। विद्यार्थी विवि की वेबसाइट पर ऑनलाइन भर सकते हैं। इसमें जेएनवीयू व इससे सम्बद्धता प्राप्त महाविद्यालयों के एमए, एमकॉम और एमएसससी प्रथम व अंतिम वर्ष के विद्यार्थी ही आवेदन कर पाएंगे।
परीक्षा नियंत्रक प्रो. केआर गेनवा ने बताया कि बिना विलम्ब शुल्क से 8 अप्रेल तक और पचास रुपए विलम्ब शुल्क से 19 अप्रेल तक ऑनलाइन परीक्षा आवेदन किया जा सकता है। संबंधित महाविद्यालयों से आवेदन जांच करवाने के पश्चात् ही शुल्क जमा कराना है। आवेदन नेट बैंकिगं (डेबिट कार्ड एवं क्रेडिट कार्ड) से शुल्क जमा करवा सकता हैं। शुल्क जमा करवाने के पश्चात् आवेदक विभिन्न तिथियों के अनुसार आवेदन की प्रिण्ट प्रति, शुल्क जमा की प्रति और परीक्षा से संबंधित आवश्यक शैक्षणिक दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियों एवं उसके वर्ग से संबंधित आवश्यक दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियों सहित संबंधित महाविद्यालयों में अन्तिम तिथि के तीन दिवस के भीतर कार्यालय समयानुसार जमा करा सकते हैं।

Published on:
24 Mar 2021 06:04 pm