जोधपुर

जेएनवीयू में अब 10 नवंबर तक प्रमोट

JNVU News  
less than 1 minute read
जेएनवीयू में अब 10 नवंबर तक प्रमोट
जेएनवीयू में अब 10 नवंबर तक प्रमोट

जोधपुर. जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय ने एक बार फिर से प्रमोट करने की अंतिम तिथि विलंब शुल्क सहित बढ़ाकर 10 नवंबर कर दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस संबंध में गुरुवार को आदेश जारी किया।
स्नातक प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को द्वितीय वर्ष, स्नातक द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों को अंतिम वर्ष, ऑनर्स पूर्वाद्र्ध के विद्यार्थियों को ऑनर्स उत्तराद्र्ध और स्नातकोत्तर पूर्वाद्र्ध के विद्यार्थियों को स्नातकोत्तर उत्तराद्र्ध में अस्थाई तौर पर प्रमोट किया जा रहा है। प्रमोट की यह प्रक्रिया जुलाई में ही शुरू हो गई थी लेकिन कई छात्र-छात्राओं द्वारा आवेदन नहीं करने के कारण विश्वविद्यालय को बार-बार आवेदन तिथि बढ़ानी पड़ रही है।


छात्र छात्राओं को अपना शुल्क ऑनलाइन जमा करवाना पड़ेगा। वे आरटीजीएस की मदद से अपना शुल्क जमा करा सकते हैं। विश्वविद्यालय में फिलहाल कक्षाओं को लेकर कोई स्थिति स्पष्ट नहीं है। राज्य सरकार ने स्वयं दिवाली तक कक्षाएं नहीं लगाने के निर्देश दे रखे हैं। दिवाली के बाद संभवत ऑफलाइन कक्षाएं शुरू होने की उम्मीद है।

Published on:
05 Nov 2020 06:24 pm