जोधपुर

जेएनवीयू कुलपति की फेसबुक आईडी हैक

हैकर ने फ्रैंड लिस्ट में शामिल लोगो से पैसों की डिमाण्ड की
less than 1 minute read
Jun 22, 2021
 जेएनवीयू कुलपति की फेसबुक आईडी हैक
जेएनवीयू कुलपति की फेसबुक आईडी हैक

जोधपुर. जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो पीसी त्रिवेदी की फेसबुक आईडी सोमवार को किसी हैकर ने हैक कर ली। उसके बाद कुलपति की फ्रैंड लिस्ट में शामिल शिक्षकों और कर्मचारियों से पैसों की डिमाण्ड की जाने लगी। शिक्षकों को भनक लगने पर उन्होंने कुलपति को सूचित किया। इसके बाद कुलपति ने सभी को मैसेज भेजकर इससे सावधान रहने और आईडी हैक होने की जानकारी दी। गौरतलब है कि इन दिनों नामचीन लोगों की हैकर्स फेसबुक आईडी हैक करके उनकी फ्रैंड लिस्ट में शामिल लोगों से पैेसे मांगते हैं। इसके लिए वे किसी मुसीबत का बहाना करते हैं। रकम भी छोटी होने के कारण कई बार फ्रैंड लिस्ट में शामिल लोग हैकर्स द्वारा बताए गए खाते में रुपए ट्रांसफर कर देते हैं। साइबर विशेषज्ञों का कहना है कि केवल ऑनलाइन ही किसी की ओर से डिमाण्ड करने पर पैसे नहीं देवें चाहे वे परिवारवाले, रिश्तेदार और मित्र ही क्यों न हो। पुख्ता होने पर ही पैसे ट्रांसफर करें।

Published on:
22 Jun 2021 11:56 am