जोधपुर

Jodhpur Accident: जिस जगह ने हादसे में पहले 5 को लीला, वहीं इस बार 12 लाेगाें की मौत

Jodhpur Accident : प्रदेश के जोधपुर जिले के बालेसर थाना क्षेत्र में सोमवार मध्यरात्री हुए एक सड़क हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई।
2 min read
May 28, 2019
Jodhpur Accident

जोधपुर। jodhpur accident: प्रदेश के जोधपुर जिले के बालेसर थाना क्षेत्र में सोमवार मध्यरात्री हुए एक सड़क हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार सोमवार देर करीब साढ़े दस बजे जिले में जोलियाली में एक विवाह समारोह में भाग लेने जा रहे लोगों की कार क्षेत्र में आगोलाई से कुछ दूर तोलेसर गांव के पास सामने से आ रही एक अन्य कार से टकरा गई।

हादसा ( Jodhpur Accident 2019 ) बहुत ही भयानक था। लगभग इस घटनास्थल पर ही 10 अगस्त 2017 को भी टेंकर-कार का हुआ था, जिसमें इंदौर की दम्पति सहित एक ही परिवार के पांच लोगों मौत हो गई थी। जानकारी के अनुसार, दाेनाें वाहनाें के बीच टक्कर ( jodhpur accident news ) इतनी तेज हुर्इ कि आधा दर्जन से अधिक लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दो लोगों के सिर तो धड़ से अलग हो गए। गंभीर रुप से घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। कुछ लोगों ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। हादसे ( Car Accident In Rajasthan) में देर रात तक 10 लोगों की मौत हो चुकी थी, जबकि 2 लाेगाें ने आज सुबह अस्पताल में दम तोड़ा।

मृतकों ( Rajasthan Road Accident ) में जिले के सांवरीज गांव निवासी सुआ देवी, भोजापुर की सीमा एवं प्रेमी, भोजासर के स्वरुपराम, गुमानपुरा निवासी निशा, सोमेसर निवासी गौतम, नारायण सिंह, सन्नी, देवरावरसिंह एवं हिंगोली के शेख अजमल तथा बीकानेर में बज्जू के बाबूराम एवं उसकी पत्नी धाई शामिल है। बाबूराम ने सुबह अस्पताल में दम तोड़ा। हादसे में घायल सात लोगों का ईलाज एमडीएम अस्पताल में चल रहा है, जिनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। (Road Accident Story In Hindi) हादसे में सोमेसर निवासी 5 लोगों की एक साथ मौत की खबर के बाद हर कोई सन्न रह गया है। सोमेसर गांव में मातम छा गया है। मंगलवार सवेरे ज्यों ही हादसे की खबर फैली तो हर कोई गमजदा हो गया।

Updated on:
28 May 2019 02:40 pm
Published on:
28 May 2019 02:37 pm