जोधपुर

वेस्ट से बेस्ट का ऐसा नवाचार, बना डाला पूरा पार्क, जानने के लिए पढ़ें खबर…

जोधपुर के सीए संजय भंडारी ने वेस्ट से बेस्ट का नवाचार किया है। उन्होंने जिन वस्तुओं को लोगों ने कबाड़ समझकर फैंका था, उसका उपयोग कर ग्रीन गैलरी पार्क बना डाला। पार्क में कबाड़ वस्तुओं से बनाए राम मंदिर, ताजमहल सहित 150 से ज्यादा कलात्मक मॉडल रखे हुए है।
less than 1 minute read
Feb 18, 2024
वेस्ट से बेस्ट का ऐसा नवाचार, बना डाला पूरा पार्क, जानने के लिए पढ़ें खबर...
ग्रीन गैलरी पार्क में ताजमहल के मॉडल के साथ सीए संजय भंडारी

जयकुमार भाटी/जोधपुर. कहते है कि कुछ करने का जज्बा हो तो कबाड़ का उपयोग करके भी बेस्ट किया जा सकता हैं। ऐसा ही कुछ कर दिखाया अजीत कॉलोनी निवासी सीए संजय भंडारी ने। उन्होंने पुलिस लाइन के बाहर खाली पड़ी जगह पर पौधों के साथ वेस्ट आइटम का उपयोग करके बेस्ट ग्रीन पार्क बना डाला। यहां राम मंदिर, ताजमहल सहित 150 से ज्यादा कलात्मक मॉडल कबाड़ वस्तुओं से बनाकर रखे गए है।

ऐसे हुई शुरुआत
भंडारी ने सबसे पहले यहां पेड़-पौधे लगाने का कार्य शुरू किया। जब उनके लगाए पौधे बड़े होने लगे तो उस जगह को पार्क का रूप देने का नवाचार किया। उन्होंने क्षेत्र के लोगों की ओर से कबाड़ समझकर बाहर फेंकने वाली वस्तुओं का उपयोग पार्क में करना शुरू किया। ऐसे में उनके साथ मौहल्ले के कुछ लोग भी इस पार्क को सुंदर बनाने में सहयोग करने लगे।

भंडारी ने पार्क का सौंन्दर्य निखारने के लिए अपने घर के कबाड़ से वस्तुओं का उपयोग करके कई तरह के आईटम बनाकर पार्क में रखे। उन्होंने बच्चों के लिए झूले लगाने के साथ ही राम मंदिर, ताजमहल जैसे मॉडल बनाकर पार्क में लाकर रखे। वहीं टायर, साइकिल, हारमोनियम व तगारी का उपयोग कर पार्क को एक नया रूप दे दिया। भंडारी की कई वर्षों की मेहनत अब रंग लाने लगी है। आज ये पार्क पुलिस लाइन में आने वाले लोगों से लेकर राहगीर की थकान मिटाने में सार्थक सिद्ध हो रहा है।

Published on:
18 Feb 2024 06:40 pm