जोधपुर

जोधपुर शहर में 7 जनवरी को नहीं होगी जलापूर्ति

पेयजल लाइन रखरखाव के चलते शहर में 7 जनवरी को पेयजल आपूर्ति नहीं नहीं होगी।
less than 1 minute read
Jan 02, 2021
जोधपुर शहर में 7 जनवरी को नहीं होगी जलापूर्ति
जोधपुर शहर में 7 जनवरी को नहीं होगी जलापूर्ति

जोधपुर। पेयजल लाइन रखरखाव के चलते शहर में 7 जनवरी को पेयजल आपूर्ति नहीं नहीं होगी। अधीक्षण अभियंता नक्षत्र सिंह चारण के अनुसार 6 जनवरी रात 8 बजे से 7 तारीख रात 8 बजे तक कायलाना पम्प हाउस व सुरपुरा फिल्टर हाउस बंद रहेंगे। 6 जनवरी रात्रि 12 बजे से 7 तारीख रात्रि 12 बजे तक चौपासनी फिल्टर हाउस, 7 जनवरी सुबह 8 बजे से 8 तारीख सुबह 8 बजे तक झालामण्ड फिल्टर हाउस पर शटाडाउन रहेगा। 7 जनवरी की जलापूर्ति 8 तारीख और 8 जनवरी को होने वाली जलापूर्ति 9 तारीख को होगी। शहर में स्थित मुख्य चिकित्सालयों एवं क्वारंटीन केन्द्रों में उनकी आवश्यकता के अनुरूप जलापूर्ति की जाएगी। सरस्वती नगर एवं कुडी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के विभिन्न सेक्टरों में 7 जनवरी को सुबह 10:00 बजे तक की जाने वाली जलापूर्ति सामान्य रूप से होगी। यहां 8 जनवरी को होने वाली जलापूर्ति 9 जनवरी और 9 तारीख की बजाय 10 जनवरी को होगी। शहर में हर 15 दिन में एक शटडाउन लेकर जलाशयों में जल बचाने की तैयारी चल रही है। अगले साल शहर में बड़े क्लोजर की तैयारी है, इसीलिए यह शटडाउन लिया जा रहा है।

Updated on:
02 Jan 2021 08:47 pm
Published on:
02 Jan 2021 08:47 pm