जोधपुर

जितने कोरोना टेस्ट पंजाब और पश्चिम बंगाल जैसे पूरे प्रदेश में नहीं हुए उतने जोधपुर शहर ने कर दिए

जोधपुर शहर में लगातार संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़ रहा है, इस कारण शहर में दहशत जारी है। लेकिन एक कारण यह भी है कि हमारे शहर में इतने टेस्ट हुए जो कई प्रदेशों के कुल जांचों से भी काफी अधिक है।
less than 1 minute read
jodhpur completed coronavirus tests more than punjab and bengal
जितने कोरोना टेस्ट पंजाब और पश्चिम बंगाल जैसे पूरे प्रदेश में नहीं हुए उतने जोधपुर शहर ने कर दिए

अविनाश केवलिया/जोधपुर. जोधपुर शहर में लगातार संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़ रहा है, इस कारण शहर में दहशत जारी है। लेकिन एक कारण यह भी है कि हमारे शहर में इतने टेस्ट हुए जो कई प्रदेशों के कुल जांचों से भी काफी अधिक है। संक्रमित 30 राज्यों के आंकड़ों की पड़ताल की तो सामने आया कि 16 राज्यों ने अपने सभी शहरों में जितने टेस्ट किए उससे अधिक कई राजस्थान के एक शहर जोधपुर में हुए हैं।

फैक्ट फाइल
- जोधपुर में अब तक टेस्ट 17500
- 403 संक्रमित।
- 43 में से एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया।
- 16 राज्य जिनमें कुल जांच से अधिक अकेले जोधपुर में टेस्ट हुए।

इन राज्यों से आगे जोधपुर
- पंजाब में अब 17021 ही जांचें हुई।
- जम्मू कश्मीर में 16619
- छत्तीसगढ़ में 14987 जांचें
- पश्चिम बंगाल में 13223 जांच हुई।
- झारखंड, आसाम, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, त्रिपुरा, मेघालय, लददाख, नागालैंड, अरूणाचल प्रदेश, मिजोरम, मणिपुर और सिक्कम जैसे प्रदेशों की जांचों से ज्यादा टेस्टिंग।

प्रदेश की 20 प्रतिशत जांच अकेले हमारे शहर में
राजस्थान में अब तक 92500 कुल जांचें हुई है। इनमें सबसे ज्यादा जयपुर में 20 हजार से अधिक जांचे हुई और फिर दूसरा स्थान जोधपुर का आता है। जोधपुर में अब तक प्रदेश की जांचों के अनुपात में 20 प्रतिशत टेस्टिंग हो चुकी है।

Published on:
30 Apr 2020 04:46 pm