
Jodhpur Congress : जोधपुर कांग्रेस ने नगर निगम चुनाव में बगावत करने और पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने वाले 15 और नेताओं को सोमवार को निष्कासित किया। इनमें पांच बागी प्रत्याशी, तीन पूर्व पार्षद, एक पूर्व मनोनीत पार्षद, दो पूर्व महासचिव और एनएसयूआइ का एक महासचिव शामिल हैं। दो दिन में 40 नेताओं को निष्कासित किया गया है। जोधपुर शहर कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव कुश गहलोत ने आदेश जारी कर 15 नेताओं को छह साल के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया। इन्हें पार्टी में सभी पद व दायित्व से मुक्त कर दिया गया है। गौरतलब है कि कांग्रेस ने रविवार को भी 25 नेता, पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को छह साल के लिए निष्कासित किया था।
1- वार्ड 71 से बागी प्रत्याशी आनंद सिंह चौहान, तारासिंह भाटी व नेपाल सिंह, और पूर्व महासचिव ओमप्रकाश परिहार, मोहम्मद आसिफ गौरी (वार्ड 37) व पूजा सरगरा (वार्ड 32) को निष्कासित किया गया है।
2- एनएसयूआइ के महासचिव माहिर मेहर (वार्ड 38), वार्ड अध्यक्ष जालाराम, बकरा मंडी सिवांची गेट मंडल के पदाधिकारी जाकिर कुरैशी (वार्ड 29), उम्मेद अली मेहर, पूजा सरगरा के पति देवेन्द्र को निष्कासित किया गया है।
3- निष्कासित करने वालों में पूर्व पार्षद भागीरथ, भागीरथ मेघवाल, रोशन सांखला और मनोनीत पूर्व पार्षद ईदु खां मेहर भी शामिल हैं।
जाफरान (वार्ड संख्या 63)
रविंद्र सिंह सिसोदिया (वार्ड संख्या 64)
लियाकत अली रंगरेज (वार्ड संख्या 69)
मोहम्मद ईशरान जागीदार (वार्ड संख्या 72)
प्रभु सिंह (वार्ड संख्या 74)
लक्ष्मण नायक (वार्ड संख्या 76)
अनीता परिहार (वार्ड संख्या 99)
दौलत राम चौधरी, मंडल अध्यक्ष मदेरणा कॉलोनी (वार्ड संख्या 96)
चैनाराम खोजा, मंडल महासचिव ओबीसी (वार्ड संख्या 96)
कपिल मिश्रा, पूर्व पार्षद प्रत्याशी (वार्ड संख्या 96)
भंवर लाल चौहान, महामंत्री, उदयमन्दिर ब्लॉक (वार्ड संख्या 76)
रतन भाटी (वार्ड संख्या 1)
ताराचन्द गुर्जर (वार्ड संख्या 26)
राधेश्याम खीची (वार्ड संख्या 26)
कमल देवड़ा (वार्ड संख्या 26)
मुकेश चौहान (वार्ड संख्या 26)
सुरेश लोहार (वार्ड संख्या 3)
शोकत कुरेशी, पूर्व पार्षद (वार्ड संख्या 29)
रफीक कुरैशी, पूर्व पार्षद (वार्ड संख्या 29)
जाहिद चौहान (वार्ड संख्या 31)
साजिदा खताई (वार्ड संख्या 31)
युसुफ गुड्सा, पूर्व पार्षद (वार्ड संख्या 33)
जगदीश दाधीच (वार्ड संख्या 23)
शाकिर खान (वार्ड संख्या 22)
चेतन गहलोत, मंडल अध्यक्ष (वार्ड संख्या 20)।