
Bharatpur Crime : अस्पताल में भर्ती घायल युवती। फोटो पत्रिका
Bharatpur Crime : राजस्थान के भरतपुर सारस चौराहे के पास गौरीशंकर कॉलोनी में एक युवती पर हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवती को बचाने के चक्कर में उसकी सहेली भी घायल हो गई। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पीड़ित युवती होमगार्ड की ट्रेनिंग कर रही है और अपनी सहेलियों के साथ गौरीशंकर कॉलोनी में किराये के मकान में रह रही थी। इसी दौरान सीकर निवासी आरोपी युवक अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और युवती पर चाकू से हमला कर दिया। युवती को बचाने आई उसकी सहेली भी हमले में घायल हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार होने का प्रयास कर रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
सूत्रों के अनुसार आरोपी युवक सोशल मीडिया पर युवती की रील देखने के बाद उससे नाराज था। हालांकि हमला करने की वास्तविक वजह क्या थी इसे लेकर पुलिस अभी जांच कर रही है? पुलिस आरोपी से पूछताछ के साथ वारदात में शामिल अन्य युवकों की भूमिका भी खंगाल रही है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी जुटाई।
पुलिस ने आरोपी युवक राजेन्द्र प्रसाद (26 वर्ष) पुत्र हरी सिंह निवासी पूरणपुरा सौद जिला सीकर को हिरासत में लिया है। युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस अब आरोपी और युवती के बीच पूर्व परिचय तथा घटना से पहले हुए विवाद सहित अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
एक अन्य न्यूज के अनुसार बयाना में मरीजों के इलाज और अस्पताल की व्यवस्थाओं के लिए आए सरकारी धन में कथित तौर पर लाखों रुपए की सेंध लगाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बयाना उप जिला अस्पताल के पूर्व कैशियर एवं सहायक प्रशासनिक अधिकारी राहुल राजौरा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। राजौरा पर अस्पताल की 55 लाख 67 हजार 139 रुपए की सरकारी राशि में वित्तीय अनियमितता कर उसे अपने निजी बैंक खाते में ट्रांसफर करने का आरोप है। आरोपी वर्तमान में वैर उप जिला अस्पताल में कार्यरत बताया गया है। मामले को लेकर अस्पताल के पीएमओ डॉ. जोगेंद्र सिंह गुर्जर ने 24 जुलाई को बयाना कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी।
Updated on:
07 Sept 2026 04:31 pm
Published on:
07 Sept 2026 03:54 pm
बड़ी खबरें
View Allभरतपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
