जोधपुर

जोधपुर: 52,944 जनों का कोविड वैक्सीनेशन, इधर, 3 नए कोरोना पॉजिटिव मिले

आज भी लगेगा कोरोना का टीका
2 min read
Sep 24, 2021
Feature image

जोधपुर. जोधपुर में शनिवार को भी कोविशिल्ड व को वैक्सीन दोनों प्रकार की वैक्सीन डोज लगेगी। इसमें प्रथम-द्वितीय दोनों प्रकार की डोज लगाई जाएगी। शुक्रवार को 52944 जनों को कोविड वैक्सीनेशन की प्रथम व द्वितीय डोज लगाई गई। आरसीएचओ डॉ. कौशल दवे ने कहा कि शुक्रवार को जिले में 174 साइट्स पर वैक्सीनेशन हुआ। इसमें प्रथम डोज 24313 व द्वितीय डोज 28631 जनों ने आकर लगवाई। जोधपुर में शुक्रवार को 3 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले।

वहीं रातानाङा स्थित पुलिस लाइन कमिश्नरेट राजकीय चिकित्सालय में समाजसेवी शारदा चौधरी के नेतृत्व में 20वां वैक्सीनेशन शिविर लगाया गया। शिविर संयोजक ओमप्रकाश परिहार और गीता बरवङ ने बताया कि एडीसीपी मुख्यालय चैनसिंह महेचा, आरआई ईश्वर पारीक और मेजर शिवलाल के निर्देशानुसार आयोजित शिविर में पुलिस लाइन चिकित्सालय के चिकित्सा अधिकारी डॉ डीएल रंगा, स्टाफ नर्स सिंपल शर्मा, एएनएम शोभा चौधरी सहित मेडिकल टीम के भानुप्रताप, प्रेमकिशोर, रविंद्र कच्छावा व ईश्वर दास ने पुलिस जवानों, उनके परिजनों और आमजन सहित 200 से अधिक लोगों का प्रथम व द्वितीय डोज लगाकर टीकाकरण किया।

3 नए कोरोना रोगी मिले

जोधपुर में कोरोना संक्रमण के शुक्रवार को 3 नए मामले मिले हैं। दो महिलाएं व एक पुरुष संक्रमित पाया गया हैं। एमजीएच में हुई सैंपलिंग में खेमे का कुआ निवासी 35 वर्षीय महिला और रीको एचबी कॉलोनी निवासी 36 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई हैं। एम्स में कराई जांच में एक 41 वर्षीय पुरुष पॉजिटिव आया है। उधर, ही 3 मरीजों को डिस्चार्ज दिया गया है। इस माह के 24 दिन में 17 पॉजिटिव रोगी मिले है और 16 डिस्चार्ज व शून्य मौत हैं। अब तक इस साल 71234 पॉजिटिव, डिस्चार्ज 67487 और 12 सौ की मौत हुई हैं। वर्तमान में 9 एक्टिव केस हैं। उल्लेखनीय हैं कि अगस्त माह में 14 कोरोना रोगी मिले थे, लेकिन इस बार 24 दिन में ही 17 रोगी सामने आ चुके हैं।

Updated on:
24 Sept 2021 11:15 pm
Published on:
24 Sept 2021 11:14 pm