जोधपुर

सनसिटी के डांसिंग सेनसेशन हैं तरुण राणा, यूथ को सिखा रहे मॉर्डन डांस फॉम्र्स

रिएलिटी शोज बढऩे के साथ ही डांसर्स और सिंगर्स की बाढ़ सी आ रखी है। एक दौर वह भी था जब टीवी पर डांसिंग रिएलिटी शो बूगी-वूगी का क्रेज रहता था। इस शो में जोधपुर के युवाओं ने अपनी प्रतिभा से जजेज और ऑडिएंस को कायल कर दिया था।
2 min read
jodhpur dancing sensation and choreographer tarun rana success story
सनसिटी के डांसिंग सेनसेशन हैं तरुण राणा, यूथ को सिखा रहे मॉर्डन डांस फॉम्र्स

जोधपुर. रिएलिटी शोज बढऩे के साथ ही डांसर्स और सिंगर्स की बाढ़ सी आ रखी है। एक दौर वह भी था जब टीवी पर डांसिंग रिएलिटी शो बूगी-वूगी का क्रेज रहता था। इस शो में जोधपुर के युवाओं ने अपनी प्रतिभा से जजेज और ऑडिएंस को कायल कर दिया था। इसमें सनसिटी को रिप्रेजेंट करने वाले कोरियोग्राफर तरुण राणा ने अपने ही नाम से डांस ग्रुप बना कर भाग लिया था और द्वितीय स्थान प्राप्त कर डांस की नई स्टाइल्स को शहरवासियों के लिए प्रस्तुत किया था। वर्तमान में तरुण अपनी प्रतिभा से नए हुनर को तराश रहे हैं।

डांस फील्ड में सेनसेशन माने जाने वाले तरुण का इस क्षेत्र में आना भी आकस्मिक ही हुआ। जिस उम्र में लोग या तो डांस को अलविदा कह देते हैं या स्थापित हो जाते हैं। उस उम्र में तरुण ने अपनी डांसिंग यात्रा की शुरुआत की। तरुण ने बताया कि 28 वें वर्ष में उन्हें इस क्षेत्र में आगे बढऩे का विचार आया। शुरू में पिता आनंद अरोड़ा की शॉप संभाली। साथ ही जूडो, क्रिकेट व स्केटिंग सहित जिम इंस्ट्रक्टर के तौर पर भी काम किया लेकिन साथियों ने उन्हें कुछ अलग करने के लिए प्रोत्साहित किया। टाउन हॉल में आयोजित एक डांस प्रतियोगिता में प्रथम आना उनके लिए टर्निंग पॉइंट बना।

सिखा रहे अर्बन डांस व हिपहॉप
तरुण ने बॉलीवुड कोरियोग्राफर शामक डावर से डांस की ट्रेनिंग ली। मुंबई की बजाए अपने शहर के युवाओं को डांस के प्रति जागरूक करने और यहां आधुनिक फॉम्र्स को बढ़ावा देने के लिए वापस जोधपुर चले आए। वह आज अर्बन डांस फॉर्म सहित हिपहॉप सिखा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस फील्ड में आने के लिए एकबारगी जरूर प्रतिरोध झेलना पड़ा लेकिन उनका मानना है कि यह तनाव ही आपको सही निर्णय करने में सहायक होता है।

सीखने व अपडेट होने पर दें ध्यान
उनका कहना है कि आज के दौर में जहां बच्चे टीवी पर प्रसिद्ध होने के लिए दिनरात एक रहे हैं। उन्हें इस मानसिकता से ऊपर उठ कर सही चीज सीखने और उसे अपडेट करने पर ध्यान देना चाहिए। स्कूलिंग अच्छी होने से प्रतिभा कहीं रुकती नहीं। उनके पंसदीदा डांसर्स एनथॉनी ल्यू, ब्रायन पस्पॉस व सागर बोथरा है। अपनी कामयाबी का श्रेय वह भाई अश्विनी अरोड़ा व पत्नी रानिका अरोड़ा को देते हैं।

Updated on:
06 Sept 2019 02:06 pm
Published on:
06 Sept 2019 02:06 pm