जोधपुर

Jodhpur News : जोधपुर में वर्षों पुरानी बंद तिजोरी जैसे ही खोली गई, लोग खिल-खिलाकर लगे हंसने, जानें क्यों?

Jodhpur News : जोधपुर में वर्षों पुरानी तिजोरी को नगर निगम के अफसरों ने काफी मशक्कत से खुलवाया। पर जैसे ही तिजोरी खुली लोग खिल-खिलाकर लगे हंसने। जानें क्यों?
less than 1 minute read
• •
Updated: 31 Jan 2026, 7:52 AM IST
Jodhpur decades-old safe When opened people burst into laughter Find out why
जोधपुर में 21 साल पुरानी निगम की तिजोरी शुक्रवार को खोली गई।  फोटो पत्रिका

Jodhpur News : जोधपुर नगर निगम के पुराने कार्यालय में वर्षों से बंद पड़ी एक तिजोरी उस समय मजाक और चर्चा का कारण बन गई, जब उसे खुलवाने पर अंदर से महज एक रुपया ही निकला। हैरानी की बात यह रही कि तिजोरी खुलवाने की प्रक्रिया में निगम को करीब ढाई हजार रुपए खर्च करने पड़े।

नगर निगम के पुराने कार्यालय की साफ-सफाई और रिकॉर्ड सत्यापन के दौरान अधिकारियों की नजर इस तिजोरी पर पड़ी। बताया गया कि यह तिजोरी वर्ष 2005 में लाई गई थी, लेकिन तब से अब तक कभी खोली नहीं गई।

खुलवाने पर आया लगभग ढाई हजार रुपए का खर्च

चाबी उपलब्ध नहीं होने के कारण इसे तकनीकी रूप से खुलवाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए कारीगर बुलाया गया, आवश्यक उपकरण मंगवाए गए और सुरक्षा व्यवस्था की गई, जिस पर कुल मिलाकर लगभग ढाई हजार रुपए का खर्च आया।

सिर्फ 1982 का एक रुपए का सिक्का निकला

काफी मशक्कत के बाद जब तिजोरी खुली तो इसमें न तो कोई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिला और न ही कोई नकद राशि-सिर्फ 1982 का एक रुपए का सिक्का निकला। इस दृश्य ने मौजूद लोगों को हैरान करने के साथ हंसी का भी मौका दे दिया।

Updated on:
31 Jan 2026, 7:52 AM IST
Published on:
Also Read
View All
पिता के लिए राजस्थान हाइकोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड किए 3 फर्जी जमानत ऑर्डर, पूछताछ में IT एक्सपर्ट बेटे ने खोले कई राज

Jodhpur Sarpanch Election 2026: जोधपुर के भावी ग्राम पंचायत में 15 नवंबर को सरपंच-पंच का पुनर्मतदान, 16 को उपसरपंच चुनाव

जोधपुर: दिवाली के दिन घर के सामने ही हुई मजदूर की मौत, 3 मासूमों के सिर से उठा पिता का साया, 80 घरों में नहीं जल पाए चूल्हे

राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: प्लेसमेंट एजेंसी के कर्मचारियों को भी मिलेगा न्यूनतम वेतन, 60 दिन में लागू करने के निर्देश

नदी की दर्ज चौड़ाई से छेड़छाड़ नहीं, 100 मीटर सुरक्षा क्षेत्र भी रहेगा; नदियों के प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता