जोधपुर

दफ्तर छोड़ सडक़ पर उतरे डिस्कॉम के अधिकारी-कर्मचारी

- डिस्कॉम एमडी को दिया ज्ञापन- बिना कर्मचारियों की व्यवस्था किए मासिक बिलिंग प्रक्रिया लागू करने का विरोध  
2 min read
Jun 13, 2018
agitation,jodhpur news,jodhpur discom,
- बिना कर्मचारियों की व्यवस्था किए मासिक बिलिंग प्रक्रिया लागू करने का विरोध

हर महीने बिल जारी करने की प्रक्रिया के विरोध में उतरे अभियंता-कर्मचारी

जोधपुर.

जोधपुर डिस्कॉम की ओर हर माह बिल जारी करने की तैयारियों के विरोध में बुधवार को कर्मचारी और अधिकारी उतर आए। अधूरी तैयारी से यह प्रक्रिया लागू करने के विरोध में कर्मचारियों ने नारेबाजी की और एमडी को ज्ञापन सौंपा। डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक से मिले आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ।
राजस्थान पत्रिका की ओर से बिना तैयारी हर माह बिजली का बिल देने की तैयारी के मामले को प्रमुखता से उठाया था। मीटर रीडर की भर्ती कई सालों से नहीं होने और इसके बावजूद कार्यभार बढ़ाने वाला फैसला लेने से कार्मिक भार बढ़ेगा यह पत्रिका सामने लाया। इसके बाद जोधपुर शहर वृत के कई अभियंता, राजस्व अधिकारी और तकनीकी कर्मचारी विरोध में उतर आए। डिस्कॉम एमडी कार्यालय के बाहर नारेबाजी की। इसके बाद एमडी से मिले आश्वासन पर मामला शांत हुआ।

अभियंता भी जुटे विरोध जताने
कर्मचारियों के इस विरोध प्रदर्शन में सहायक अभियंता स्तर के अधिकारी भी जुटे। उन्होंने भी डिस्कॉम प्रबंधन द्वारा बिना तैयारी इस निर्णय का खुलकर विरोध किया। सभी एईएन कार्यालय के सहायक राजस्व अधिकारी भी इस विरोध में साथ थे।

एमडी ने दिया आश्वासन
जोधपुर शहर में ए-५, बी-३ और सी-४ यह चार सहायक अभियंता कार्यालय के क्षेत्र हैं जिनमें प्रथम चरण में मासिक बिलिंग प्रणाली लागू की जा रही है। कर्मचारियों-अधिकारियों के विरोध के बाद एमडी ने कहा कि इन सब डिवीजन कार्यालयों में कर्मचारियों की पुख्ता व्यवस्था के बाद यह प्रणाली लागू होगी। इस मौके पर डी.के व्यास, जब्बरसिंह, लवजीत पंवार सहित लोग मौजूद थे।

Published on:
13 Jun 2018 08:58 pm