जोधपुर

बिजली चोरों पर मेहरबानी कर रहे अधिकारी

- डिस्कॉम मुख्यालय ने निकाले दिशा-निर्देश - बिना री-कनेक्शन आदेश नहीं आएगी फिर से बिजली  
less than 1 minute read
Jan 22, 2020
बिजली चोरों पर मेहरबानी कर रहे अधिकारी
बिजली चोरों पर मेहरबानी कर रहे अधिकारी

जोधपुर.

बिजली चोरों पर कुछ अधिकारियों की मेहरबानी है। तभी तो जिन प्रतिष्ठानों या मकानों में चोरी पकड़ी जाती है वहां बिना री-कनेक्शन फीस लिए फिर से बिजली पहुंचाई जा रही है। डिस्कॉम मुख्यालय ने ऐसे कई मामले पकड़े हैं। इसके बाद सभी एईएन कार्यालयों के लिए गाइड लाइन भी जारी की गई है।अधीक्षण अभियंता आरएएंडसी एस.के शर्मा ने आदेश जारी करते हुए कहा कि स्पष्ट किया है कि जिन मकानों या प्रतिष्ठानों पर बिजली चोरी पकड़ी है, वहां से जुर्माना लेने के बाद सीधे ही कनेक्शन जोडऩे की अनुमति नहीं दी गई है। जबकि री-कनेक्शन की राशि लेना कई कार्यालय भूल रहे हैं। री-कनेक्शन के ऑर्डर किए बिना भी बिजली चोरों पर मेहरबानी हो रही है।

अभी यह हो रहा

जिन लोगों के यहां बिजली चोरी पकड़ी जाती है उनके पुन: बिजली कनेक्शन सिर्फ जुर्माना राशि लेकर जोड़ दिया जाता है। जबकि री-कनेक्शन की फीस लेना और पुन: ऑर्डर जारी करना जरूरी होता है। जब री-कनेक्शन राशि वसूलने की सख्ती बरतने को कहा है।

Published on:
22 Jan 2020 07:59 pm