जोधपुर

SPORTS—-जोधपुर मण्डल ने जीता बैडमिंटन खिताब

--उत्तर पश्चिम रेलवे की अन्तर मण्डलीय बैडमिंटन प्रतियोगिता
less than 1 minute read
Mar 04, 2021
SPORTS----जोधपुर मण्डल ने जीता बैडमिंटन खिताब
SPORTS----जोधपुर मण्डल ने जीता बैडमिंटन खिताब

जोधपुर।

उत्तर पश्चिम रेलवे की अन्तर मण्डलीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का खिबात जोधपुर मण्डल ने जीता। गुरुवार को फ ाइनल मैच में जोधपुर मण्डल ने बीकानेर मण्डल को सीधे मैच में 2-0 से हराया। पुरस्कार वितरण समारोह की मुख्य अतिथि मण्डल रेल प्रबन्धक गीतिका पाण्डेय ने विजेताओं को पुरस्कार दिए। मण्डल प्रवक्ता गोपाल शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में जोधपुर, अजमेर, बीकानेर, जयपुर मण्डल, रेलवे कारखाना जोधपुर व अजमेर तथा आरपीएफ की टीमों ने भाग लिया। एकल मुकाबले में जोधपुर मण्डल के टी साई किशोर ने जोधपुर मण्डल के ही सिमरदीप बग्गा को 2-1 से हराकर एकल खिताब जीता।

---
वुशु दल कोटा रवाना

जोधपुर।
कोटा में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय सब जूनियर, जूनियर व यूथ वुशु प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जोधपुर का 60 सदस्यीय दल गुरुवार को रवाना हुआ। प्रतियोगिता में सांशु वर्ग में 50 व तालु वर्ग में 10 खिलाड़ी भाग लेंगे

----
तलवारबाजी में जोधपुर को 4 पदक

जोधपुर।
राजस्थान तलवारबाजी संघ की ओर से जयपुर में आयोजित तीन दिवसीय राजस्थान स्टेट तलवारबाजी प्रतियोगिता में जोधपुर ने दो स्वर्ण, एक-एक रजत व कांस्य पदक जीता। जोधपुर जिला तलवारबाजी संघ की सचिव परवीन बानो ने बताया कि सब जूनियर ईप्पी इवेंट में कनीज फ ातिमा मोयल ने स्वर्ण, सीनियर फ ॉयल इवेंट में नसीम ने स्वर्ण पदक जीता। सीनियर ईप्पी इवेंट में चंद्रपाल ने रजत व जूनियर ईप्पी इवेंट में मोहम्मद हुसैन भाटी ने कांस्य पदक जीता। सीनियर वर्ग के फ ॉयल इवेंट में मोहम्मद इकबाल मोयल ने पांचवां स्थान हासिल किया। टीम के जोधपुर पहुंचने पर खिलाडिय़ों का गणमान्य लोगों ने स्वागत किया।

Published on:
04 Mar 2021 07:26 pm