
जोधपुर. जोधपुर की संभागीय जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला को नेशनल एक्रीडिटेशन बोर्ड फ ॉर टेस्टिंग एंड कैलिब्रेशन लैबोरेट्रीज यानी एनएबीएल द्वारा सर्टिफि केट प्राप्त हो गया है। सीएमएचओ डॉ. बलवंत मंडा ने बताया कि एनएबीएल से प्रमाणित होने के बाद अब इस लैब में खाद्य पदार्थों की जांच की रिपोर्ट अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्य होगी। शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के दौरान मिलावट के संदिग्ध खाद्य पदार्थों के सैंपल की टेस्टिंग जोधपुर के खाद्य विभाग की जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला में की जाती है। खाद्य प्रयोगशाला प्रभारी डॉ रेणु शर्मा ने बताया कि प्रयोगशाला द्वारा संबंधित इंटरनेशनल स्टैंडर्ड ऑर्गनाइजेशन के सभी मानकों पूर्ण कर उन पर पूरी तरह से खरा उतरने के पश्चात ही प्रयोगशाला को यह सर्टिफि केट दिया जाता है। जोधपुर की फूड लैब इन सभी मानकों पूरा कर प्रदेश स्तर पर छठी सरकारी जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला है जो कि एनएबीएल से सर्टिफ ाइड हुई है। जिसके पश्चात प्रयोगशाला द्वारा जारी खाद्य पदार्थों की विश्लेषण रिपोर्ट विश्व भर में मान्य होगी। साथ ही न्यायिक प्रक्रिया के दौरान एनएबीएल प्रमाणीकरण के आधार पर चैलेंज नहीं की जा सकेगी। इससे मिलावटखोरों के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्यवाही करना अधिक प्रभावी हो सकेगा।