जोधपुर

Jodhpur: कहीं बौछारें-कहीं छींटे, आज से आसमां साफ

jodhpur news  
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Sep 2020, 6:32 PM IST
Jodhpur: कहीं बौछारें-कहीं छींटे, आज से आसमां साफ
Jodhpur: कहीं बौछारें-कहीं छींटे, आज से आसमां साफ

जोधपुर. मारवाड़ के अधिकांश हिस्सों में रविवार को बादलों की आवाजाही के बीच उमस भरी गर्मी का दौर बना रहा। जोधपुर और पाली जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की से लेकर मध्यम बारिश हुई। जोधपुर शहर में कहीं तेज बौछारें तो कहीं बूंदाबांदी से ही संतोष करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार अब मानसून का असर धीरे-धीरे खत्म हो रहा है। सोमवार से आसमां साफ रहने की उम्मीद है। अब बारिश के आसार नहीं के बराबर है।

सूर्यनगरी में रविवार को न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हवा में 92 प्रतिशत आद्र्रता के कारण सुबह से ही उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल किए रखा। दिन चढऩे के साथ उमस बढ़ती गई। दोपहर में तापमान 37 डिग्री पर आ गया। गर्मी के कारण लोगों के शरीर से पसीने छूट रहे थे। अपराह्न चार बजे के बाद मौसम में बदलाव शुरू हुआ और धूप में ही छींटे गिरने शुरू हो गए। इस दौरान भीतरी शहर, चौपासनी हाउसिंग बोर्ड सहित शहर के कई इलाकों में 15-20 मिनट तक तेज बरसात हुई वहीं कुछ इलाकों में मामूली छींटे ही गिरे। एयरफोर्स स्थित मौसम विभाग कार्यालय ने बहुत कम बरसात होने से मापी भी नहीं जा सकी। रात को भी उमस ने लोगों को हलकान कर दिया। जिले के ओसियां में दोपहर बाद अच्छी बारिश से बाळे बह गए।

Published on: